Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    ShagunBy ShagunJuly 14, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 77

    सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई को अगली सुनवाई, अभ्यर्थी बोले- “सरकार हाईकोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं कर रही?”

    लखनऊ, 14 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश की 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को आरक्षित वर्ग (दलित, पिछड़े) के सैकड़ों अभ्यर्थी निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थी जोर-जोर से नारेबाजी करते हुए सरकार से तुरंत लिस्ट री-विजिट करने की मांग कर रहे हैं।

    अभ्यर्थियों की मुख्य मांग

    अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में दिए गए वादे के मुताबिक काम नहीं कर रही। 19 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार के अधिवक्ता ने 13 अगस्त 2024 के हाईकोर्ट आदेश के अनुसार लिस्ट री-विजिट करने के लिए 6 सप्ताह का समय मांगा था, जो अब पूरा हो चुका है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    अभ्यर्थी विक्रम, अमित मौर्य और धनंजय गुप्ता ने बताया कि आरक्षण नियमों की अनदेखी के कारण हजारों आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। पिछले 6 साल से वे लगातार न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। हाईकोर्ट ने नियुक्ति का आदेश दिया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है।

    क्या है आगे का कार्यक्रम?

    अगली सुनवाई 21 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में होनी है। अभ्यर्थी किसी भी तरह की देरी या हिला-हवाली बर्दाश्त नहीं करना चाहते और कह रहे हैं कि सरकार को तुरंत हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए।

    धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया पिछले कई वर्षों से विवादों में घिरी हुई है और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगातार आरक्षण के सही क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading