उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्टस एसोसियेशन द्वारा आयोजित मेकिंग द ग्रांड मास्टर्स ऑन लाइन चेस टूर्नामेंट सीरीज के नाक आऊट प्री क्वाटर फाइनल प्रतियोगिता में अपने-अपने मैच जीत कर 8 खिलाडियों ने क्वाटर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
प्रतियोगिता का उद्धघाटन रिटायर्ड आईएएस अजय दीप सिंह जी द्वारा किया गया, अजय जी यूपी नान ओलम्पिक एसोसियेशन के प्रेसिडेन्ट है। उन्होने अपने संबोधन में बताया कि शतरंज केवल एक खेल ही नही है अपितु जीवन पद्धती है जो आपका बौद्धिक विकास करती है और तार्किक क्षमता का विकास भी करता है जिसका सार्वजनिक जीवन में काफी लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी नान ओलम्पिक एसोसियेशन शतरंज खेल के विकास के लिए सदैव तत्पर है।
प्री क्वाटर फाइनल प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में प्रथम बोर्ड पर सोनभद्र के संकल्प त्रिपाठी एवं गौतमबुद्ध नगर के अथर्व प्रांजल के मध्य किंग्स इंडियन डिफेंस में बाजी का प्रारंभ हुआ। जिसमें अथर्व के द्वारा 18वी चाल में की गयी बडी गलती के कारण संकल्प ने अपने ऊंट से हाथी को मारते हुए लाभ की स्थिति प्राप्त कर ली तथा 27 चालों में अथर्व को परास्त कर पूरा अंक प्राप्त कर लिया। द्वितीय चक्र में काले मोहरों से खेलते हुए संकल्प ने 33 चालोें में अथर्व को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
दूसरे बोर्ड पर गौतमबुद्ध नगर के हर्षित सिंह और लखनऊ के अथर्व रस्तोगी के मध्य गाइको पियानो वैरियेशन में खेल प्रारंभ हुआ जिसमें हर्षित ने बेहतरीन अन्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 67 चालों में अथर्व को परास्त करते हुए पूर्ण अंक अर्जित किया। द्वितीय चक्र में काले मोहरों से खेलते हुए हर्षित ने 38 चालोें में अथर्व रस्तोगी को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
तीसरे बोर्ड पर आगरा के पार्थ भटनागर एवं बरेली के ओजस्य सक्सेना के मध्य भी गाइको पियोनो वैरियेशन में खेल प्रारंभ हुआ ओजस्य द्वारा 13वी चाल में की गयी बडी गलती का लाभ उठाते हुए पार्थ ने 45 चालों में ओजस्य की मात देते हुए पूरा अंक अर्जित कर लिया। द्वितीय चक्र में काले मोहरों से खेलते हुए पार्थ ने 42 चालोें में ओजस्य को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
चतुर्थ बोर्ड पर गौतमबुद्ध नगर के अजय संतोष एवं गाजियाबाद के एकांश गोयल के मध्य क्वीन पान ओपनिंग में खेल प्रारंभ हुआ एकांश के द्वारा 17वी चाल में अपनी क्वीन पिटवा दी जिसका लाभ उठाते मात्र 19 चालों में एकांश को बाजी छोडने पर मजबूर कर पूरा अंक अर्जित कर लिया। द्वितीय चक्र में काले मोहरों से खेलते हुए अजय संतोष ने 30 चालोें में एकांश को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
पांचवे बोर्ड पर गोरखपुर के विवान शुक्ला एवं गौतमबुद्ध नगर के निरंजन निलय के मध्य पेट्राफ डिफेंस में बाजी खेली गयी जिसमें ओपनिंग की पांचवी मूव में ही निरंजन का क्वीन पिट गया जिसका लाभ उठाते 37 चालो मे विवान ने निरंजन को बाजी छोडने पर मजबूर कर पूरा अंक अर्जित कर लिया। द्वितीय चक्र में काले मोहरों से खेलते हुए विवान ने मात्र 20 चालोें में निरंजन को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
छठे बोर्ड पर गाजियाबाद की वैष्णवी एवं सहारनपुर के श्रेयस राज के मध्य 45 चालों में बाजी अनिर्णित समाप्त हुयी। द्वितीय चक्र में सफेद मोहरों से खेलते हुए श्रेयस ने 53 चालोें में वैष्णवी को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
सातवे बोर्ड पर गाजियाबाद की शुभि गुप्ता आगरा में पार्थ गुप्ता के मध्य किंग्स इडियन डिफेंस में बाजी खेली गयी 27वी चाल में शुभि ने अपने घोडे का बलिदान कर पार्थ के राजा पर जबरदस्त आक्रमण करते हुए 32 चालो मे मात कर पूरा अंक अर्जित कर लिया। द्वितीय चक्र में काले मोहरों से खेलते हुए शुभि ने 40 चालोें में पार्थ को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
आठवे बोर्ड पर कानपुर के श्रेष्ठ यादव और कानपुर की ही तान्या वर्मा के मध्य सिसिलियन डिफेंस में बाजी खेली गयी जिसमें लाभ की स्थिति में होने के बावजूद श्रेष्ठ को अन्त के खेल में की गयी बडी गलतियों के कारण 66 चालों में हार का मुंह देखना पडा तथा तान्या ने पूरा अंक अर्जित कर लिया। द्वितीय चक्र में सफेद मोहरों से खेलते हुए तान्या ने 43 चालोें में श्रेष्ठ को परास्त करते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। प्री क्वाटर के अपने मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में निम्न खिलाडियों ने प्रवेश किया।
संकल्प त्रिपाठी, हर्षित सिंह, पार्थ भटनागर, अजय संतोष, विवान शुक्ला, श्रेयस राज, शुभि गुप्ता एवं तान्या वर्मा।







