बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए बैजनाथ धाम की ओर बढ़ा काफिला
कौशाम्बी : सावन माह के आते ही कौशाम्बी में भक्ति का माहौल छा गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए बैजनाथ धाम की ओर प्रस्थान कर दिया है।
मंझनपुर चौराहे पर उमड़ी भीड़
शुक्रवार सुबह जनपद मुख्यालय मंझनपुर चौराहे पर कांवड़ियों की बड़ी संख्या इकट्ठा हुई। बम बम भोले के नारों और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच जत्था रवाना हुआ। डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तों ने पूरे नगर क्षेत्र को गूंजा दिया।
गांव-कस्बों में भी जोश
नगर के साथ गांवों और कस्बों से भी भगवा वस्त्र धारण किए हजारों भक्त निकले। पुरुषों के साथ महिलाओं, बच्चों और नवयुवकों में भी जबरदस्त उत्साह दिखा। रास्ते भर लोग कांवड़ियों का ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ स्वागत कर रहे हैं। पूरा जिला बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।
पुलिस का कड़ा बंदोबस्त
बता दें कि सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरे रास्ते कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।







