Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Uttarakhand

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    ShagunBy ShagunJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026 Uttarakhand No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 5

    ससुराल पक्ष से तंग आकर लिया कदम, मौत से पहले भावुक वीडियो बनाया

    देवप्रयाग। भौतिक विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट और स्थानीय स्कूल में प्रवक्ता सृष्टि कंडारी ने ससुराल पक्ष से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अधिक सुनहरे भविष्य की संभावनाएं होने के बावजूद उन्होंने जीवन समाप्त करने का फैसला लिया। मौत से पहले उन्होंने एक बेहद भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

    पति सचिवालय में अपर निजी सचिव

    सृष्टि के पति सौरभ खत्री उत्तर प्रदेश सचिवालय में अपर निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। परिवार की ओर से लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सृष्टि ने यह कदम उठाया।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास और देवरानी (बहन) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर विकृत सामाजिक मानसिकता और घरेलू प्रताड़ना के गंभीर परिणामों की याद दिलाती है।

    एक्सपर्ट कमेंट: ऐसी परिस्थिति से कैसे निकलें

    मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मीना शर्मा कहती हैं—“ससुराल या परिवार में लगातार प्रताड़ना, अपमान और दबाव की स्थिति में कई महिलाएँ खुद को फँसा हुआ महसूस करती हैं। लेकिन मरना समाधान नहीं है। सबसे पहले अपने भरोसेमंद परिवार के सदस्य, दोस्त या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें।

    कानूनी मदद के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत पुलिस या महिला हेल्पलाइन (1091 / 181) पर तुरंत संपर्क करें। काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ भी उपलब्ध हैं जैसे टेली मैनस हेल्पलाइन 14416 या 1800-599-0019।

    याद रखें, अकेली नहीं हैं। समय पर सही मदद लेकर इस चक्र से बाहर निकला जा सकता है। जीवन की कीमत किसी भी रिश्ते से कहीं ज्यादा है।”

    वहीं एक घटना के अनुसार –
    हल्द्वानी : उत्तराखंड- हल्द्वानी में अपनी बहन से नाराज होकर रात 12 बजे घर से निकली 12 वर्षीय नाबालिग दोहरे दुष्कर्म का शिकार हुई। रोडवेज के पास बर्फ वाली गली में उसे अकेला पाकर विक्रम सिंह (29) ने कार में बैठाया और मुखानी स्थित अपने स्टूडियो में रातभर उसके साथ रेप कर 30 जुलाई की सुबह वापस छोड़ दिया।डरी-सहमी बच्ची घर जाने के बजाय डी.के. पार्क चली गई।

    वहां दूसरा आरोपी सौरभ बिष्ट (21) उसे बहला-फुसलाकर सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया और दुष्कर्म कर वापस हल्द्वानी छोड़ भाग गया।

    आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह (29) निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी और सौरभ बिष्ट (21) निवासी त्रिलोकपुर दानी, गौलापार, काठगोदाम के तौर पर हुई है। दोनों गिरफ्तार हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    "What is there to life? One day, we have to leave..." The words spoken last night have become reality today.

    जीवन में क्या रखा है, एक दिन चले जाना है…” कल रात कही बात आज हकीकत बन गई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026
    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading