मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ और यूके की आयुर्वेद चिकित्सक शामिल
मुंबई: अभिनेत्री और वेलनेस एडवोकेट लिसा रे ने महिलाओं के मिडलाइफ स्वास्थ्य को लेकर अपनी विज्ञान-आधारित क्लिनिक की मेडिकल टीम का विस्तार किया है। उन्होंने मुंबई की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भूमिका जैन और यूके स्थित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दीपा आप्टे को विशेषज्ञ पैनल में शामिल किया है।
चुप्पी तोड़ने का संकल्प
लिसा रे ने कहा, “हमारा मकसद मिडलाइफ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी चुप्पी तोड़ना और ऐसी सेवाएं देना है जो वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित होने के साथ-साथ समग्र भी हों। डॉ. भूमिका जैन की आधुनिक स्त्री रोग विशेषज्ञता और डॉ. दीपा आप्टे का एकीकृत आयुर्वेद अनुभव महिलाओं को स्वास्थ्य, ऊर्जा और आत्मविश्वास वापस पाने का संतुलित मार्ग दिखाएगा।”
विशेषज्ञों की राय
डॉ. भूमिका जैन ने बताया कि मिडलाइफ में हार्मोनल बदलाव अक्सर चुपचाप सहे जाते हैं। इस पहल के जरिए महिलाओं को व्यवस्थित, वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
डॉ. दीपा आप्टे का कहना है, “मिडलाइफ हेल्थकेयर तभी प्रभावी होती है जब व्यक्ति को समग्र रूप से देखा जाए।” आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद का संतुलित मेल व्यक्तिगत और टिकाऊ स्वास्थ्य प्रोटोकॉल बनाने में मदद करेगा।
नई पहल में स्त्री रोग, हार्मोन मूल्यांकन, जीवनशैली, पोषण और समग्र स्वास्थ्य को एक साथ शामिल किया जाएगा। यह कदम महिलाओं की मिडलाइफ जर्नी को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।






