लखनऊ, 8 अगस्त 2026। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (PIB), लखनऊ द्वारा बाराबंकी के पत्रकारों के लिए विशेष मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन रविवार, 9 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे लोक-सभागार, कलेक्ट्रेट, बाराबंकी में किया जाएगा।
मुख्य अतिथि होंगे पद्मश्री रामसरन वर्मा
कार्यशाला में मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री रामसरन वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह (आईएएस) उपस्थित रहेंगे।
फेक न्यूज और वायरल सामग्री की जांच पर खास सत्र
डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और गलत दावों की पहचान के लिए व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव वायरल वीडियो-तस्वीरों की सत्यता जांचने, स्रोत की पुष्टि करने और डिजिटल टूल्स के इस्तेमाल पर विशेष सत्र लेंगे।
किन विषयों पर होगी चर्चा
- फेक न्यूज व भ्रामक सूचनाओं की पहचान
- वायरल फोटो-वीडियो का फैक्ट-चेक
- सोशल मीडिया दावों की जांच
- गूगल सहित विभिन्न डिजिटल टूल्स का प्रभावी उपयोग
- खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि
12 वर्षों की केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी जानकारी
कार्यशाला में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और उपलब्धियों से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी भी दी जाएगी, ताकि पत्रकार अधिक सूचनापरक और प्रमाणित रिपोर्टिंग कर सकें।
बता दें कि ‘वार्तालाप’ का मकसद पत्रकारों को सत्यापित, तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकार की प्रमुख पहलों से जुड़ी प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराना है।







