एकजुट व्यापारी ही ताकतवर: सुरेश छाबलानी
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आशियाना क्षेत्र में 03 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस क्रम में लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने आज अलीगंज परिक्षेत्र के व्यापारियों से जनसंपर्क किया और उन्हें व्यापारी दिवस में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
संगठन से जुड़कर ही समस्याएं होंगी हल
अभियान को संबोधित करते हुए छाबलानी ने कहा कि एकजुट व्यापारी ही ताकतवर होते हैं। हर व्यापारी को संगठित होना चाहिए और संगठन से जुड़ना चाहिए, तभी किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाला जा सकता है।
अलीगंज में व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा
जनसंपर्क अभियान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अलीगंज अध्यक्ष विनय अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग सहित अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नरेन्द्र सिंघल, विवेक मल्होत्रा, मलय जी और मुकेश आदि कई व्यापारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







