सीता रेस्टोरेंट में आयोजित हुई जिले के पत्रकारों की बैठक; पत्रकारों के हितों की रक्षा और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर।
बहराइच: लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बहराइच इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय शहर के सीता रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता कायम करना, संगठन का विस्तार करना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना रहा।
बैठक के दौरान जिले के पत्रकारों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को इससे जोड़ने पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर परितोष वर्मा, विपिन सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, जतिन यज्ञ सैनी, निशांत गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, नितिन गर्ग, अंकित मिश्रा और शिवांशु कश्यप सहित कई अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को एक नई दिशा प्रदान करने का संकल्प लिया।
पत्रकारों ने एलजेए की सदस्यता ग्रहण की :

वहीँ एक दूसरी ओर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन लखनऊ में आज जितेंद्र निषाद के प्रयास से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार त्रिपाठी के समक्ष बहुत पत्रकारों ने एलजेए की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के संजय पांडेय, प्रवीण सिंह, रंजीत सिंह, जितेंद्र निषाद के साथ ही सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद आरिफ, जितेंद्र दुबे ,प्रदीप सिंह, शरद चंद्र, निशांत सिंह,सौरभ निगम आदि लोग शामिल हुए।







