नोएडा : सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रेमिका की आत्मा अपने प्रेमी के साथ नहाने और कपड़े बदलने पहुंची।
वीडियो में रात के अंधेरे में एक आदमी बाहर बाल्टी से नहा रहा है। तभी उसके पास एक छायादार आकृति दिखाई देती है। कुछ देर बाद एक महिला (जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह प्रेमिका की आत्मा है) उसके साथ खड़ी होकर कपड़े बदलती नजर आती है। कैप्शन में लिखा है – “प्रेमिका का अधूरा था प्रेमी के साथ नहाने का सपना, फिर आत्मा ने आकर कपड़े भी साथ में बदले!”
वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं – “भरोसा ही नहीं हो रहा”, “क्या ये असली है?”, जबकि कुछ इसे एडिटेड या फर्जी बता रहे हैं। कुछ ने छाया को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
एक्स यूजर अरुण सिंह ने लिखा : कहानी अब प्यार से ज़्यादा डरावनी हो गई!
वहीँ कुंदन पाठक ने लिखा : भूतनी नहाती भी है क्या ?
https://x.com/SandipSharmaEng/status/2114270969204453615/video/1
यह वीडियो @SandipSharmaEng के अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों व्यूज हासिल कर चुका है। क्या आप इस घटना पर यकीन करते हैं या इसे महज एक डरावनी एडिटिंग मानते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।






