हरियाणा के कैथल में एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान अचानक विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन की एंट्री और डांस को लेकर दूल्हा पक्ष इतना नाराज हुआ कि शादी अधूरी छोड़कर बारात वापस ले गया।
क्या हुआ घटनास्थल पर?
जयमाला के समय दुल्हन लगातार रील बनाने में व्यस्त रही। उसके डांस और एंट्री स्टाइल से दूल्हे के भाई और पिता भड़क गए। दोनों पक्षों में भारी बहस हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। नतीजा—बिना विवाह संपन्न किए बारात वापस लौट गई।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं :
वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं:
- अल न्यूज़ एरा : आज कल ये नंगापन समाज को ज़्यादा ख़राब कर रहा है। सही किया लड़के वालो ने।
- आरके सिंह : बेहतरीन कवर ड्राइव के साथ नीले ड्रम से बचते हुए दूल्हा पक्ष।
- अनुज जैन : दिखावे के चक्कर मे ख़तम हो जाता इंसान।
- थर्ड आई : कोई तो परिवार निकला जो इस बात को समझ पाया के परिवार के लिए पुत्रवधु लानी है ना कि शहर के लिए नगर वधु।
- वार जोन : बिल्कुल सही किया लड़के वालों ने..! लड़की के लक्षण लग भी नहीं रहे घर संभालने के…!
- देव : बहुत सही किया जो शादी किए बिना वापस चले गए लड़के वाले। आजकल ये रील की दुनिया घर बर्बाद कर रहे है रोज।
- गगन भरद्वाज : सब लड़की को ही दोषी बता. रहे है क्यों आज 1 साल के बच्चे से लेकर 80 साल का बुढ़ा मोबाइल का एडिक्ट है ठीक है लड़की को बाद में समझा लेते ओर लौंडा कैथल हरियाणा का है जिधर लड़किया बिहार झारखंड से लाई जाती है शादी के लिए लोंडे की शादी हरियाणा के किसी अच्छे परिवार में अब नहीं होगी।
https://x.com/bhopalS04454611/status/2119107157350334792/video/1
एक्सपर्ट कमेंट :
“आज की शादियों में सोशल मीडिया और रील कल्चर ने परंपराओं को काफी हद तक प्रभावित किया है। जहां एक तरफ युवा अपनी खुशी को कैप्चर करना चाहते हैं, वहीं परिवार अभी भी शादी को संस्कार और मर्यादा का प्रतीक मानते हैं। इस घटना में दोनों पक्षों में समझ की कमी दिखी। रील बनाना गलत नहीं, लेकिन सही समय और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। वरना छोटी-छोटी बातें बड़े रिश्तों को तोड़ सकती हैं।”
डॉ. मीनाक्षी शर्मा (समाजशास्त्री एवं पारिवारिक रिश्ते विशेषज्ञ)
आज के समय में दुल्हन का स्टेज पर जाने से पहले डांस करना और रील बनाना एक आम ट्रेंड बन चुका है। कहीं इसे खूब पसंद किया जाता है, तो कहीं लोग इसे पसंद नहीं करते। यह अलग बहस का विषय हो सकता है, लेकिन शादी असल में एक पवित्र बंधन है, जिसे पति-पत्नी को पूरे जीवन निभाना होता है। परिवार में बड़े-छोटे कई सदस्य होते हैं, जिनकी भावनाओं और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। कुछ लोग इसे समझते हैं, कुछ नहीं। अगर रिश्ता लम्बा चलाना है तो सब बातों का विशेष ध्यान रखना होगा तभी रथ के दोनों पहिए सामान्य चलेंगें।






