ट्विटर पर ट्रेंड कर रही इस चारपाई की कीमत 990 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है, यानि करीब 50,000 रुपये
क्या आपने कभी सोचा था कि भारत के गांवों में उपयोग में ली जाने वाली कोई चारपाई भी विदेश में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर एक भारतीय चारपाई की फोटो शेयर की जा रही है और लोग भारत की इस चारपाई को खरीदने के लिए हजारों रूपये तक देने के लिए तैयार है। चारपाई के इस विज्ञापन में अंग्रेजी में प्रेजेसेन्ट किया है, जिसे एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने तैयार किया है।
ट्विटर पर ट्रेंड कर रही इस चारपाई की कीमत 990 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है, यानि करीब 50,000 रुपये। एसबीएस पंजाबी (अंग्रेजी वेबसाइट) के अनुसार, सिडनी के रहने वाले डेनीयल ब्लूर ने इस चारपाई को बनाकर तैयार किया है। डेनीयल ब्लूर 2010 में पहली बार भारत आए थे, जहां उन्होंने चारपाई को देखा था। डेनीयल ने अपनी चारपाई का नाम डेबेड्स रखा है। डेनीयल ने एक चारपाई खुद के लिए बनाई और उसके बाद एक और बनाकर अपने दोस्त को भी बेच दी। उसके बाद डेनीयल ने एक और चारपाई को बनाकर इसे लोगों में बेचने का मन बनाया है।







