Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    मंहगी बिजली के खिलाफ पूरे प्रदेश में किसान व ग्रामीण उपभोक्ता आन्दोलित

    By December 5, 2017Updated:December 5, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 487
    • उपभोक्ता परिषद ने व्यापक आन्दोलन का किया ऐलान आज से उपभोक्ता परिषद ने शुरू किया ‘‘उपभोक्ता आपके द्वार‘‘
    • बिजली दर बृद्धि के खिलाफ उपभोक्ता परिषद के तत्वाधान में आज मा0 काशीराम पारा कालोनी में शहरी गरीब उपभोक्ताओं की लगी पंचायत पावर कारपोरेशन व आयोग के खिलाफ  फूटा गरीब उपभोक्ताओं का गुस्सा
    • हवाई अड्डा बनाने वालों को 30 हजार यूनिट तक रू0 4 की सब्सिडी फिर गरीब व किसानों व आम जनता ने क्या किया जुल्म जिनकी दरों में की गई व्यापक बढ़ोत्तरी
    लखनऊ 05 दिसम्बर। उप्र पावर कार्पोरेशन के दबाव में विद्युत नियामक आयोग द्वारा ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में लगभग 67 से 150 प्रतिशत की वृद्धि किसानों की 50 प्रतिशत व ग्रामीण दुकानदारों की 67 प्रतिशत के खिलाफ जहाॅ पूरे प्रदेश में लगातार आन्दोलन हो रहे आज किसान यूनियन द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर बिजली दर बृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया, वहीं दूसरी ओर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने व्यापक आन्दोलन का ऐलान करते हुये ‘‘उपभोक्ता आपके द्वार‘‘ अभियान की शुरूआत कर दी है जिसके तहत उपभोक्ता परिषद बीपीएल उपभोक्ताओं के द्वार, आम घरेलू उपभोक्ता के द्वार ग्रामीण उपभोक्ताओं के द्वार, किसान उपभोक्ता के द्वार व ग्रामीण दुकानदार उपभोक्ता के द्वार अभियान चलायेगा और उपभोक्ता परिषद उनके बीच जाकर बिजली दर बढ़ोत्तरी पर पंचायत करेगा।
    उसी क्रम में आज उपभोक्ता परिषद ने बीपीएल(लाइफ लाइन) उपभोक्ताओं की व्यथा सुनने के लिये लखनऊ स्थित पारा मा. काशीराम गरीब आवासीय कालोनी में दोपहर 12 बजे गरीब उपभोक्ताओं की एक पंचायत आयोजित कर उनकी व्यथा सुनी, जहाॅ लगभग 99 प्रतिशत शहरी उपभोक्ता बीपीएल श्रेणी वाले है। सभी गरीब शहरी उपभोक्ताओं ने एक सुर में 1 किलोवाट 150 यूनिट स्लैब को घटाकर 100 यूनिट पर किये जाने पर अपना कड़ा विरोध दर्ज किया और नियामक आयोग व पावर कारपोरेशन पर अपना गुस्सा निकाला और मुख्यमंत्री जी से बृद्धि वापस लेकर स्लैब को बढ़ाने की माॅग दोहराई। पूरे प्रदेश से सामाजिक संगठन किसान यूनियन व शहरों में कार्यरत जन कल्याण समितियों का लगातार उपभोक्ता परिषद को समर्थन मिल रहा है और सभी लोग पंचायत अपने क्षेत्र में करने की माॅग कर रहे है।
    गरीब उपभोक्ताओं की पंचायत को सम्बोधित करते हुये उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि एक तरफ नगर विमानन प्रोत्साहन नीति 2017 के तहत हवाई अड्डा लगाने वालों को 30 हजार यूनिट तक रू0 4 प्रति यूनिट की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर व्यापक बृद्धि करने के साथ स्लैब में कटौती हो रही है यह कैसी आम जन विरोधी नीति है कि गरीब उपभोक्ताओं के स्लैब को 100 यूनिट पर सीमित कर दिया गया है। अभी 1 किलोवाट 150 यूनिट पर शहरी उपभोक्ताओं को रू0 540 का भुगतान करना पड़ता था अब अगर उपभोक्ता 150 यूनिट खर्च करेगा तो उसे रू0 835 देना होगा, जो पूरी तरह गलत है। गरीब शहरी बीपीएल उपभोक्ता बिना टुल्लू पम्प के पानी नहीं पाता उसका शादी विवाह सब घर में ही होता है वह 100 यूनिट में अपना कैसे गुजर बसर कर पायेगा। दुंर्भाग्य की बात यह है कि 101 यूनिट होते ही उसकी बीपीएल(लाइफ लाइन) सुविधा खत्म हो जायेगी। उपभोक्ता परिषद ने सभी उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया और सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आवाहन किया।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जहाॅ एक तरफ उपभोक्ता परिषद नियामक आयोग में अपनी संवैधानिक लड़ाई जारी रखेगा। वहीं पूरे प्रदेश में उपभोक्ता आपके द्वार के तहत उपभोक्ताओं के घर जाकर उन्हें जागरूक कर लड़ाई के लिये तैयार करेगा। अब वह दिन चला गया जब उपभोक्ताओं के अधिकार को छीनकर बिजली कम्पनियाॅ अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है।
    उपभोक्ता परिषद ने पुनः एक बार सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं, घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों व आमजन मानस से एकजुट रहकर बड़ा आन्दोलन खड़ा करने की अपील की है।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading