Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    आरक्षण समर्थकों ने प्रतापगढ़ में बीएसए कार्यालय पर बोला हल्ला, कहा वेतन फ्रीज व रिवर्शन का आदेश हो वापस

    By June 15, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    बी0एस0ए0, प्रतापगढ़ भीड़ देख घबराये, धरना स्थल पहुंच कर आरक्षण समर्थकों को सम्बोधित करते हुये कहा वेतन फ्रीज का आदेश लेगें वापस

    आरक्षण समर्थकों का ऐलान पुनः हुई गलत रिवर्शन की कार्यवाही तो पूरे प्रदेश के 3 लाख दलित शिक्षक उसी छड़ जायेगें हड़ताल पर और बेसिक शिक्षा निदेशालय का करेगें चक्का जाम

    protest against reservation rivert
    protest against reservation rivert

    पूरे प्रदेश में एक आरक्षण विरोधी संगठन के दबाव में बेसिक शिक्षा विभाग में दलित अध्यापकों को गलत तरीके से रिवर्ट किये जाने के क्रम में 2 दिन पूर्व जनपद प्रतापगढ़ में लगभग 200 दलित शिक्षकों को रिवर्ट मानकर उनका वेतन फ्रीज किया गया था, जिसको लेकर आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति,उ0प्र0 एवं एस0सी0/एस0टी0 टीचर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आज जनपद प्रतापगढ़ में हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थक कार्मिक व अध्यापकों ने प्रतापगढ़ बी0एस0ए0 कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन व धरना दिया। जिसमें सभी आरक्षण समर्थकों ने वर्तमान सरकार पर करारा हमला बोलते हुये बी0एस0ए0 प्रतापगढ़ को बर्खास्त करने व उनके द्वारा गलत तरीके से रिवर्शन की कार्यवाही मानकर वेतन फ्रीज किये जाने के कृत्य को असंवैधानिक मानते हुये उनके विरूद्ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट के तहत मुकदमा चलाये जाने एवं कठोर कार्यवाही की माॅग उठाई। आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में अन्य संयोजकों के साथ संघर्ष समिति के दर्जनों पदाधिकारी सुबह लखनऊ से पहुॅचकर प्रतापगढ़ में डेरा जमा दिया था और प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
    विशाल प्रदर्शन व धरने में लखनऊ से मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅचकर आरक्षण बचाओं संघर्ष समितिउ0प्र0 के प्रमुख संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ में बी0एस0ए0, प्रतापगढ़ व लेखाधिकारी द्वारा दलित शिक्षकों को गलत तरीके से रिवर्ट किया गया है। प्रतापगढ़ जनपद में रिवर्ट किये गये सैकड़ों दलित शिक्षक जिनकी पदोन्नति आरक्षण अधिनियम-1994 की धारा 3(2) के तहत हुई थी, जो मा0 सुप्रीम कोर्ट आदेश की परिधि में नहीं आते, जिसके बावजूद रिवर्ट किया जाना असंवैधानिक कार्यवाही को दर्शाता है। अभी भी समय है बी0एस0ए0, प्रतापगढ़ को दलित अध्यापकों को वेतन फ्रीज का आदेश वापस लेना चाहिये अन्यथा की स्थिति में पूरे प्रदेश के लगभग 3 लाख दलित शिक्षक हड़ताल पर जाने के लिये विवश होगें। और पूरे प्रदेश के लाखों दलित शिक्षक निदेशक, बेसिक शिक्षा का कर्यालय का चक्का जाम करेगेें, जिसकी समस्त जिम्मेदारी बी0एस0ए0, प्रतापगढ़ की होगी।
    लगातार पूरे प्रदेश से दलित शिक्षक व कार्मिक प्रतापगढ़ पहुॅच रहे थे, जिससे घबड़ाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़ श्री बी0एन0 सिंह धरने पर आकर दलित शिक्षकों से ज्ञापन प्राप्त कर अपना संबोधन देते हुये कहा कि जिन दलित शिक्षकों का वेतन फ्रीज किया गया है, पूरे मामले पर पुनर्विचार कर शीघ्र ही वेतन फ्रीज का आदेश वापस लिया जायेगा, इसके बाद दलित शिक्षकों का गुस्सा शांत हुआ।
    आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति उ0प्र0 के संयोजकों सर्वश्री आर0पी0 केन, रीना रजक, अन्जनी कुमार, अंजली गौतम, अरविन्द, प्रभू शंकर, मनोज कुमार, अखिलेश सोनकर, सुनील कनौजिया, एस0सी0/एस0टी0 टीचर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही, वेद प्रकाश सरोज, अरूण कुमार सरोज, अर्जुन कुमार, नन्द राम, संतराम, इन्द्रेश राव, जे0के0 गौतम, रमेश राव, नन्द कुमार, सी0पी0 राव, राजेश पासवान, शिव देवी, राम समुझ सहित अनेकों पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित करते हुये वेतन फ्रीज करने के आदेश को वापस करने की माॅग उठाई।

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading