आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। मगर ये जानना बहुत ज़रुरी है कि तेजी से बढ़ रहे शॉपिंग ट्रेंड के साथ आप लगातार धोखा भी खाते हैं। जब कस्टमर्स कोई गैजेट या सामान खरीदते है तो इस बात का ध्यान रखें कि क्या ऑनलाइन शॉपिंग में जो प्रोडक्ट दिखाया जाता है वहीं कंज्यूमर को बेचा भी जा रहा है? प्रोडक्ट के बारे में जानकारी जो वेबसाइट पर दी जाती है क्या वो वाकई में सही होती है?अगर आप ऑनलाइन वेबसाइट के चक्रव्यूह में फंसे हैं तो आपके मन में ये सवाल जरूर आते होंगे। और,इन सवालों के जवाब का हल आप प्रोडक्ट के रिव्यू के जरिए सर्च करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जो रिव्यू और रेटिंग वेबसाइट पर दिखाई जाती है क्या वो असली और भरोसेमंद होती है? ऑनलाइन सर्वे कराने वाली वेबसाइट लोकल सर्किल्स के एक सर्वे के मुताबिक इन रिव्यू की दाल में कुछ तो काला जरूर होता है। लोकल सर्किल्स के इस सर्वे में 18000 लोगों से बात की गई। लोकल सर्किल्स के इस सर्वे में शामिल लोगों से पहला सवाल ये किया गया कि क्या आपने ई-कॉमर्स साइट पर रिव्यू और असली प्रोडक्ट में अंतर महसूस किया? तो इसमें से 62 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। जबकि 27 प्रतिश्त लोगों की कहना था कि उन्होंने रिव्यू और असली प्रोडक्ट में अंतर महसूस नहीं किया।
दूसरा सवाल ये था कि क्या आप ई-कॉमर्स वेबसाइट के प्रोडक्ट रिव्यू पर भरोसा करते हैं? इस पर 31 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। जबकि 56 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया। तीसरा सवाल था क्या कभी आप की दी गई खराब रेटिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट ने नहीं दिखाई? है इस पर 34 फीसदी लोगों ने हां कहा जबकि 30 फीसदी लोगों का जवाब नहीं में था। चौथा सवाल था कि क्या कभी ई-कॉमर्स वेबसाइट की रेटिंग पर भरोसा करते हैं? इस पर 22 फीसदी लोगों ने हां कहा जबकि 65 फीसदी लोगों का जवाब नहीं में था। पांचवां सवाल था कि क्या फर्जी रिव्यू ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में सामान्य सी बात हो गई है? इसपर 72 फीसदी लोगों ने हां कहा जबकि 10 फीसदी लोगों का जवाब नहीं में था।
Keep Reading
Add A Comment







