Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर मीडिया से

     राहत लेकर आएगा नया साल, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

    ShagunBy ShagunDecember 15, 2017Updated:December 15, 2017 खबर मीडिया से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555

    दिल्ली, 15 दिसम्बर। देश की कर नीति के लिहाज से सन 2017 काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू किया गया। मोदी सरकार ने जीएसटी के तहत आम आदमी को राहत देने के लिए कई उत्पादों का रेट घटाया है। कारोबारियों के लिए रिफंड क्लेम करना भी आसान कर दिया गया है। नये साल में जीएसटी आम आदमी के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी राहत देने का काम करेगी। अगले साल जहां जीएसटी परिषद पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना तय माना जा रहा है, वहीं अर्थव्यवस्था के नये साल में जीएसटी के साइड इफेक्ट से उबरने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

    नये साल में जीएसटी आम आदमी को सस्ते पेट्रोल और डीजल का तोहफा दे सकती है। गुरुवार को बिहार के वित्त मंत्री सुशील मोदी ने भी इस ओर संकेत‍ किया। इस साल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के तहत लाने के लिए ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नितिन गडकरी ने आवाज उठाई थी। इन नेताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर लगाम कसने के लिए जीएसटी ही एकमात्र रास्ता है। सुशील मोदी का कहना है कि अगले साल बिजली भी जीएसटी के दायरे में आ सकती है। अक्टूबर महीने में महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगटीवार ने कहा था कि सभी राज्यों ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की अनुमति दे दी है।

    उनके मुताबिक अब इन उत्पादों को इसके तहत लाने के लिए हमें सही वक्त का इंतजार करना होगा। उम्मीद जताई जा रही थी कि जीएसटी परिषद की 23वीं बैठक में इसको लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है, लेक‍िन ऐसा हुआ नहीं। उम्मीद जताई जा रही है कि नये साल में जीएसटी परिषद पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल कर ही लेगी। अगर ऐसा होता है, तो आपको एक लीटर पेट्रोल करीब 45 रुपये में मिल सकेगा। डीजल की कीमत भी इसके आसपास रहने की संभावना है। दरअसल जीएसटी के तहत आने से कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर कम किया जा सकेगा। वित्तमंत्री अरुण जेटली कह चुके हैं कि रियल इस्टेट को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है। सुशील मोदी ने भी इस बात को दोहराया है। जेटली के मुताबिक इससे न सिर्फ आम आदमी को सस्ता घर खरीदने में मदद मिलेगी, बल्क‍ि यह कर चोरी पर भी लगाम कसने में मददगार साबित होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Aadhaar Biometric Lock: The smartest way to protect your identity from cyber thieves.

    आधार बायोमेट्रिक लॉक: अपनी पहचान को साइबर चोरों से बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    Delhi-Meerut travel now feels like an airplane! PM Modi to fully inaugurate the 'Namo Bharat' RRTS on February 22nd

    दिल्ली-मेरठ का सफर अब हवाई जहाज जैसा! PM मोदी 22 फरवरी को करेंगे ‘नमो भारत’ RRTS का पूरा उद्घाटन

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Valentine's Day 2026: Festival of love or 'lathi party'? Bajrang Dal and Hindu Raksha Dal hold 'anti-romance' rally, youth say, 'Now watch Netflix at home!'

    वैलेंटाइन डे 2026: प्रेम का त्योहार या ‘लाठी पार्टी’? बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने निकाली ‘एंटी-रोमांस’ रैली, युवा बोले- ‘अब घर पर ही Netflix!’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026
    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    April 17, 2026
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading