नई दिल्ली 18 दिसम्बर। सदियों से वेश्यावृत्ति शब्द से सिर्फ महिलाओं को ही जोड़ा जाता है, लेकिन पश्चिमी देशों से आए एक चलन से इस धंधे में पुरुषों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में ही इस धंधे में हजारों पुरुष लिप्त हैं, जिन्हें जिगोलो कहा जाता है। पिछले साल हुए एक सर्वे के मुताबिक देश की कई मेट्रो सिटीज में जिगोलो की संख्या बढ़ी है।
एक रिपोर्ट में भी दावा किया जा चुका है कि दिल्ली समेत कई महानगरों में रात को पुरुषों का गोरखधंधा चल पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पैसा कमाने के लिए कॉलेज स्टूडेंट इस धंधे में लिप्त हो रहे हैं। इसमें लिप्त पुरुषों को महिलाएं हायर करती हैं। इन्हें एक से तीन हजार रुपए तक दिए जाते हैं। जिगोलो सप्लाई के धंधे में कई एजेंसियों के शामिल होने की बातें भी सामने आ चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ जैसी जगहों पर यह धंधा जमकर पनप रहा है। कानून के मुताबिक कोई भी सेक्स वर्कर अपना फोन नंबर पब्लिक प्लेस पर डिस्प्ले नहीं कर सकता। ऐसा करने पर दस महीने की जेल और जुर्माना हो सकता है। वहीं कोई व्यक्ति 18 साल से कम उम्र की वेश्या के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे सात से 10 वर्ष की कैद हो सकती है।







