Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    धूमल की हार पर सवाल, आखिर समय में क्यों बदली गई सीट

    ShagunBy ShagunDecember 19, 2017 इलेक्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651

    नई दिल्ली 19 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत जरूर दर्ज कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन सीएम प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं के चुनाव हार जाने के कारण इस जीत का जश्न बीजेपी के लिए थोड़ा फीका जरूर हो गया है। बल्कि अब यह सवाल भी खड़े होने लगे हैं कि आखिर बीजेपी के सीएम प्रत्याशी धूमल को अंतिम समय में सीट बदलने के लिए क्यों कहा गया जबकि वह अपनी परंपरागत सीट पर मजबूत स्थिति में थे और आसानी से जीत सकते थे। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ चली सत्ता लहर में बीजेपी 68 विधानसभा सीटों में से 44 पर कब्जा कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इतना ही नहीं बीजेपी का वोट प्रतिशत भी 2012 में 38.7 फीसदी से बढ़कर इस बार 48.7 फीसदी हो गया है। उधर,कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटों से संतोष करना पड़ा है। उसका वोट प्रतिशत भी 2012 के मुकाबले कम हुआ है।

    बीजेपी की इस पूर्ण बहुमत की जीत के बावजूद इस समय प्रदेश में स्थिति ऐसी है कि उसके पास सीधे तौर पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। जाहिर है कि बीजेपी सीएम प्रत्याशी धूमल सहित कई बड़े नेता चुनाव हार चुके हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती,पूर्व मंत्री रवींद्र सिंह रवि,गुलाब सिंह ठाकुर (धूमल के समधी),इंदू गोस्वामी और रणधीर शर्मा शामिल हैं। ये ऐसे नाम हैं, जो अगर सरकार में शामिल होते तो कैबिनेट में शामिल हुए होते। यह स्थिति निश्चित रूप से बीजेपी के लिए थोड़ी मुश्किल तो पैदा कर ही रही है।

    यही वजह है कि सोमवार देर शाम संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बीजेपी ने घोषणा की है कि रक्षामंत्री सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर हिमाचल का दौरा करेंगे और वहां नेताओं की राय जानने की कोशिश करने के बाद सीएम के नाम की घोषणा होगी। हिमाचल में भाजपा की जीत के साथ ही इस बात पर विवाद जारी है कि आखिर धूमल को हमीरपुर सीट छोड़कर अचानक सुजानपुर सीट से लड़ने के लिए क्यों कहा गया। जबकि ज्यादातर का मानना है कि सीएम चेहरा होने के कारण धूमल को उनकी परंपरागत सीट से लड़ने देना चाहिए था। उधर,अपनी हार को स्वीकार करते हुए धूमल ने कहा,मैं किसी को दोषी नहीं ठहराता हूं। यह राजनीति है और इसमें हार-जीत लगी रहती है। मैं इस बात से खुश हूं कि बीजेपी सत्ता में आ गई है। उधर,हार के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि वीरभद्र अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। हालांकि कांग्रेस में भी कई वरिष्ठ नेता चुनाव हार चुके हैं। इसमें वीरभद्र सरकार में शामिल कई मंत्री भी हैं। इनमें मुख्य रूप से कौल सिंह ठाकुर, उनकी बेटी चंपा ठाकुर,मंत्री प्रकाश चौधरी, ठाकुर सिंह भारमौरी, सुधीर शर्मा, जीएस बाली शामिल हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading