Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    सेंटा से एक मुलाकात

    By December 25, 2017 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 690

    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी

    राह चलते आज एक सेंटा से मुलाकात हो गई। सेंटा के चेहरे पर वो खुशी और उत्साह दिखाई नहीं पड़ रहा था जोकि अक्सर क्रिसमस के मौके पर बना रहता है। बुझा-बुझा। शांत-शांत सा।

    खैर, सेंटा से मैंने उसकी मायूसी का कारण जानना चाहा। पहले तो उसने ‘कोई बात नहीं’ कहकर टालने की कोशिश की पर जब मैंने ज्यादा जोर डाला तो उसने बताया…।

    ‘भाई, सीन कुछ यों है कि अब देश और समाज में बहुत कुछ बदल चुका है।’ मैंने जिज्ञासावश पूछा कि ‘क्या बदल चुका है…?’ ‘बदलने को बचा ही क्या है? कल ही एक राष्ट्रीयवादी सज्जन कहते मिले कि सेंटा की ड्रेस सेक्युलरिज्म की प्रतीक है। इसे बदलकर भगवा किया जाना चाहिए। क्या मतलब है लाल रंग का?’ सेंटा ने बताया।

    मैंने कहा- ‘तो इससे क्या? बदल लो न अपनी ड्रेस का कलर। क्या जाता है? लाल रंग वैसे भी बहुत भड़कीला टाइप होता है। भगवा रंग आपसी सौहार्द का प्रतीक है।’ ड्रेस का रंग बदलने की बात सुनते ही सेंटा के चेहरे की रंगत बदल गई थी। थोड़ा अनमना होकर बोला- ‘वाह जी वाह! अभी आप मुझे ड्रेस का रंग बदलने को कह रहे हैं। कल को कहेंगे कि अपना धर्म बदल लो। अपना खान-पान, रहन-सहन, चाल-चलन बदल लो। बोली-वाणी बदल लो।’

    ‘अरे, नहीं.. नहीं सेंटा मेरा वो मतलब नहीं कहने का जो तुम समझे।’ थोड़ा मक्खन मारने के अंदाज में मैंने कहा। ‘तो फिर क्या मतलब था? मैं तुम लोगों का अर्थ-मतलब अच्छी तरह से समझ रहा हूं। तुम नहीं चाहते, तुम्हारे धर्म के अतिरिक्त कोई और धर्म देश में जगह पाए।’ सेंटा ने सेंटी अंदाज में कहा।

    मन ही मन मैं खुद से सवाल करने लगा- क्या हमारे देश-समाज का सेक्युलर ढांचा चरमरा रहा है? अन्य धर्मों के लोग खुद को असुरक्षित-सा मासूस कर रहे हैं? क्या असहिष्णुता बढ़ रही है?
    तभी सेंटा ने मेरा कंधा पकड़कर मुझे जकझोड़ा। ‘अमां, किस सोच में पड़ गए?’ सेंटा ने पूछा। ‘नहीं कुछ नहीं यार…। यों ही देश-समाज के बारे में सोच रहा था।’ सेंटा जोर का ठहाका मारके हंसा। बोला- ‘महाराज, तुम कब से ‘सोचने’ जैसा ‘फालतू’ का काम करने लगे? सोचने से ‘दुबलाहट’ बढ़ती है।’

    सेंटा कह तो सही रहा था। भला मैं क्यों सोचने जैसी बीमारी में पड़ने लगा! सोचें वे जिनके पास सोचते रहने का भरपूर समय हो।

    खैर, सारी बातों को किनारे कर मैंने सेंटा का हाथ थामा और क्रिसमस को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट करने हम बियर बार की तरफ निकल लिए। खुशी को मस्ती के साथ एन्जॉय करने का इससे उम्दा तरीका दूसरा नहीं हो सकता।

    अब तक सेंटा का मूड भी काफी बदल चुका था। चेहरे पर गुलाबी मुस्कुराहट छलक रही थी।
    आप भी क्रिसमस को अपने अंदाज में मनाइये। फिलहाल, सेंटा को लाल ड्रेस में ही रहने दें। इससे देश में धर्मनिरपेक्षता बनी रहेगी।

    हैप्पी क्रिसमस।

    लेखक वरिष्ठ व्यंगकार और पत्रकार है

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading