लखनऊ के उदयगंज क्षेत्र में स्थित डायमंडडेरी कॉलोनी में वाहनों की अराजकता के दृश्य, यहां बाहर के लोग अपने वाहन खड़ा करने लगे हैं तथा कार-सरविसिंग वालों ने भी अड्डा जमा लिया है, परिणामस्वरूप यहां के निवासी स्थानाभाव की समस्या झेल रहे हैं। पुलिस महानिदेशक के आश्वासन के बावजूद हुसैनगंज थाने की पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।








