Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    सौभाग्या योजना के लिये बनायी जाये सस्ती बिजली दर की नयी श्रेणी: उपभोक्ता परिषद

    By January 7, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579
    • कहीं उज्जवला योजना की तरह भविष्य में सौभाग्या भी कनेक्शन होते हुए भी गरीबों को फिर न पहुंचा दे लालटेन युग में, इस पर केन्द्र व राज्य सरकार बनाये व्यापक योजना जिससे गरीब सतत रहे उजाले में।
    • फ्री बिजली कनेक्शन मात्र से गरीबों के घर में सतत नहीं रह सकता उजाला जब तक सस्ती बिजली गरीबों को न हो उपलब्ध वह नहीं कर पायेंगे उसका उपभोग और न सफल होगी सौभाग्या योजना।
    लखनऊ,07 जनवरी। केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में चलायी जा रही ‘‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना‘‘ यानि की सौभाग्या योजना के तहत भारत सरकार ने लगभग 16320 करोड़ पूरे देश में खर्च करने का निर्णय लिया है, जिसमें 12320 करोड़ सकलीय बजटीय समर्थन शामिल है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिये जा रहे हैं तथा अन्य को अनेकों किस्तों के आधार पर नया कनेक्शन दिया जाना है। निश्चित तौर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि देश व प्रदेश में जो गरीब परिवार अभी तक बिजली का कनेक्शन चाह कर भी नहीं ले पाये थे और आज मेगा कैम्पों में फ्री कनेक्शन लेने के लिये लाइन में लगे है, उनके घर में उजाला रहे यह सरकारों का नैतिक दायित्व है।
    सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि क्या गरीब परिवार केवल फ्री बिजली कनेक्शन पा लेने से सतत अपने घर को उजाला रख पायेगा? यह तभी सम्भव है जब केन्द्र व राज्य सरकार सौभाग्या योजना के तहत बीपीएल परिवारों के लिये एक नयी बिजली दर की श्रेणी बनाये और जिसकी बिजली दर सब्सिडी के आधार पर बहुत सस्ती हो। गरीब परिवार महज फ्री कनेक्शन पा लेने से उजाले में सतत नहीं रह पायेगा जब तक उसकी बिजली दरें बहुत ज्यादा सस्ती न की जायें जिससे वह उसको वहन करने योग्य हो और यदि सरकार की केवल यह योजना है कि हर घर को बिजली मिल जाये, बल्ब टंग जायें तो कोई बात नहीं? उपभोक्ता परिषद इस योजना की सफलता के लिये केन्द्र व उप्र सरकार को सौभाग्या योजना के लिये अलग सस्ती बिजली दर की श्रेणी बनाने की मांग करता है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली का उपभोग देश व प्रदेश की जनता 2 तरीके से करती है। एक उपभोक्ता के लिये बिजली कच्चा माल है तो वहीं आम घरेलू किसानों, ग्रामीणों व गरीबों के लिये बिजली महज एक आवश्यकता है। ऐसे में वर्तमान में लागू महंगी बिजली दर का भुगतान आज भी प्रदेश के ग्रामीण उपभोक्ता आसानी से नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि कहीं न कहीं उनकी एक सीमित आय का साधन है। ऐसे में केन्द्र व उप्र सरकार को इस योजना की सफलता के लिये व्यापक कार्य योजना बनाना होगा और गरीबों के लिये बिजली सस्ती करनी होगी।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार को उज्जवला योजना के तहत गरीबों को फ्री में गैस कनेक्शन की योजना पर ध्यान देना चाहिए। आज कुछ वर्ष बाद जिनके घरों में गैस सिलेण्डर तो उपलब्ध है लेकिन गरीबी के चलते वह सिलेण्डर नहीं भरवा पा रहे हैं और पुनः लकड़ी पर खाना बनाने के लिये मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में यह योजना भी बिजली कनेक्शन होते हुए महंगाई की मार के चलते लालटेन युग में न पहुंचा दें, इस पर केन्द्र व उ0प्र0 सरकार को गम्भीरता से विचार करनाा चाहिए।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading