Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेती-किसानी

    पपीते की खेती से किसान हो रहें मालामाल!

    By January 18, 2018 खेती-किसानी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603

    किसानों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो रही पपीते की खेती

    पपीते की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पपीता में कई पाचक इन्जाइम भी पाये जाते हैं तथा इसके ताजे फलों को सेवन करने से लम्बी कब्जियत की बीमारी भी दूर की जा सकती है। पपीते की अच्छी खेती गर्म नमी युक्त जलवायु में की जाती है। इसे अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होने पर उगाया जा सकता है, न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होना चाहिए लू तथा पाले से पपीते को बहुत नुकसान होता है। इनसे बचने के लिए खेत के उत्तरी पश्चिम में हवा रोधक वृक्ष लगाना चाहिए।

    जमीन उपजाऊ हो तथा जिसमें जल निकास अच्छा हो तो पपीते की खेती उत्तम होती है, जिस खेत में पानी भरा हो उस खेत में पपीता बिलकुल नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि पानी भरे रहने से पौधे में कॉलर रॉट बीमारी लगने की सम्भावना रहती है, अधिक गहरी मिट्टी में भी पपीते की खेती नही करना चाहिए।

    Image result for papayaउचित जल निकास वाली जीवांश से भरपूर दोमट व बलुई दोमट भूमि पपीते के लिए बढ़िया रहती है। पपीते के लिए शुष्क व अर्धशुष्क क्षेत्र व पाला रहित, सेम रहित क्षेत्र काश्त उपयोगी है। पपीता में पौधे से पौधे व कतार से कतार का फासला डेढ़ मीटर रखने पर 1742 तथा दो मीटर पर 105 पौधे प्रति एकड़ लगते हैं। मधु कुर्म, हनी, पूसा डिलीशियस, पूसा डवाफे, पूसा नन्हा, सीओ-7 प्रमुख पारंपरिक किस्में हैं। इसके अलावा सूर्या, मयूरी, प्लैस्ड प्रमुख संकर किस्में हैं।


    पपीते के पौधे बीज द्वारा तैयार किए जाते हैं। एक एकड़ में पौधे रोपण के लिए 40 वर्ग मीटर पौध क्षेत्र व 125 ग्राम बीज पर्याप्त रहता है। इसके लिए एक मीटर चौड़ी व पांच मीटर लंबी क्यारियां बना लें। प्रत्येक क्यारी में खूब सड़ी गली गोबर की खाद मिलाकर व पानी लगाकर 15-20 दिन पहले छोड़ देते हैं।

    गर्मियों में हर सप्ताह तथा सर्दियों में 15-20 दिन बाद सिंचाई करते रहें। पौधों के तने के पास पानी न खड़ा होने दें। पपीते में फूल आने पर ही नर व मादा पौधों की पहचान होती है तब उनमें से सारे खेत में अलग-अलग 10 प्रतिशत नर पौधे रखकर बाकि नर पौधे निकाल दें। 20 किलो गोबर खाद प्रति पौधा दें। फरवरी व अगस्त माह में 500 ग्राम मिश्रित उर्वरक एमोनियम सल्फेट, सुपर फोसफेट व पोटाशियम सल्फेट दो अनुपात चार अनुपात एक के अनुसार प्रति पौधा दें। कृषि विशेषज्ञ डा. एसके सिंह ने बताया कि पपीते स्वस्थ और किसानी दोनें दृष्टि से महत्वपूर्ण है। किसानों को इसे अच्छा मुनाफा हो सकता है।

    #Papaya farming

    Keep Reading

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    New hope for small farmers Arya AG's Smart Farm Centers bring data revolution to farms, launch of 25 centers

    छोटे किसानों की नई उम्मीद: आर्या.एजी के स्मार्ट फार्म सेंटर्स से खेतों में डेटा क्रांति, 25 केंद्रों का शुभारंभ

    किसानों को सशक्त बनाने के लिए स्टार्टअप ‘एग्रीफीडर’ की सह-संस्थापक बनीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा

    हमें खरीफ फसलों की एमएसपी परामर्श आधार पर निर्धारित करना चाहिये, जिससे किसानों को अधिक लाभ हो: सूर्य प्रताप शाही

    तो आप भी करना चाहते हैं मल्टीलेयर फार्मिंग?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026
    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    May 23, 2026
    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    May 23, 2026
    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    May 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading