कासगंज । गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रैली के दौरान भड़की हिंसा जरूर थम गई है, लेकिन स्थानीय लोगों में अब तक नाराजगी है। मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों ने सोमवार को 20 लाख रुपए मुआवजे का चेक लेने से इनकार कर दिया है। चंदन गुप्ता के परिजन हिंसा के बाद से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को कासगंज के जिलाधिकारी आरपी सिंह समेत आला अधिकारी मृतक चंदन के परिजनों को मुआवजे का चैक देने पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने चेक लेने से मना कर दिया। चंदन के परिवार वालों का कहना है कि जब तक चंदन का हत्यारा पकड़ा नहीं जाता तब तक हम पैसे नहीं लेंगे। हमें न्याय चाहिए। हमारे बेटे का क्या दोष था, जो उसे गोली मारु दी गई। वह केवल 22 साल का था। जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक हम धरना जारी रखेंगे।
हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज हिंसा की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद तनाव बना हुआ है। योगी ने हिंसा में मारे गए चंदन के परिवार वालों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था। हिंसा फैलाने के मामले में 112 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, हिंसा में मारे गए चंदन पर हमले का मुख्य आरोपी शकील अब भी फरार है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां देसी बम और पिस्टल मिले।
Keep Reading
Add A Comment






