कर्मचारियों ने श्रम आयुक्त, जनपद-अमेठी को सौपा शिकायती- पत्र
अमेठी, 06 फरवरी। बीबीएयू सैटेलाइट कैम्पस के सुरक्षाकर्मियों का ढाई माह से वेतन नहीं मिला है और न अवकाश का नगदीकरण पैसा भी नही दिया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि जब से कैम्पस खुला है पी एफ़ आई एस आई भी काट रहे है। उसका कोई विवरण नही दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में कर्मचारियों ने श्रम आयुक्त, जनपद-अमेठी को एक लिखित शिकायती- पत्र सौपां है।
कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारी जब वेतन पीएफआई एसआई अवकाश की बात करते है तो उसको नौकरी से निकालने की धमकी ओएसडी प्रो कमल जायसवाल के द्वारा दी जाती है कि नौकरी से बाहर कर दूंगा, उन्होंने अब तक इसी कारणवश से 6 कर्मचारी को बाहर कर दिया गया है।
उन्होंने श्रम आयुक्त से निवेदन किया है कि सभी कर्मचारियों के साथ जो अत्याचार और शोषण हो रहा है। उसका निवारण शीघ्र करें, उनका कहना है यदि शीघ्र ही कोई हल न निकला तो हम लोग भी हड़ताल करने पर मजबूर हो जायेंगे। हम लोगो की जीविका का यही एक मात्र साधन है।
निष्काषित कर्मियों के समर्थन में अन्य संघटन के लोगों ने दिया धरना
यह था मामला:
अमेठी, 06 फरवरी। अमेठी के टीकरमाफी स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर विवि सैटेलाइट कैम्पस की शाखा से निष्काषित कर्मियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन कैंपस गेट पर पिछले 15 दिनों से चल रहा है धरने पर बैठे कर्मियों के समर्थन में अन्य संघटन के लोग व आसपास के लोग भी आ गए है स्थानीय तहसील के गांव टीकरमाफी में पूर्व में संचालित ट्रिपल आईटी की सैटेलाइट शाखा को बंद कर इसमें बाबा भीमराव अम्बेडकर विवि लखनऊ की सैटेलाइट शाखा का संचालन शुरू किया गया था ट्रिपल आईटी में कार्यरत कर्मियों को उसी में समायोजित किया गया था।
कर्मचारियों का आरोप है कि अब तक 6 कर्मियों एक एक कर निकल दिया गया है कर्मचारियों के साथ हो रहे इस उत्पीड़न के खिलाफ अब अन्य संघटन और स्थानीय लोग भी समर्थन में खुल कर आ गए है इस मौके पर अरविन्द सिंह, राजेश सिंह, ब्रजेश तिवारी हरिशचंद्र मिश्र, रत्नाकर सिंह स्वामी नाथ मौजूद रहे।






