26/11 हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज़ सईद
नई दिल्ली, 13 फरवरी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आतंकवाद-रोधी कानून में संशोधन करने से संबंधित एक अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे यूएन सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित संगठन पाकिस्तान की आतंकियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस कदम के बाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद का संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पाकिस्तान में बैन हो गया है। हाफिज़ सईद 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है।







