मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि डुटर्टे का बयान ‘सैन्यकर्मियों को यौन हिंसा के लिए उकसाने’ वाला
रोड्रिगो पर आरोप हैं कि उन्होंने पुलिस को ड्रग के कारोबार से जुड़े लोगों को गोली मारने का आदेश दिया था
नई दिल्ली, 13 फरवरी। फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने बीते सप्ताह एक भाषण में सेना से ‘महिला विद्रोहियों के गुप्तांगों में गोली मारने’ की बात कही। मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि डुटर्टे का बयान ‘सैन्यकर्मियों को यौन हिंसा के लिए उकसाने’ वाला है। डुटर्टे ने पिछले साल जवानों को तीन महिलाओं के बलात्कार की इजाज़त देने की बात कही थी।
बयानों को लेकर चर्चा में:
इस दौरान आर्मी जवानों का जिक्र करते डुटर्टे ने कहा जवानों से कहो कि विद्रोही महिलाओं को मारे नहीं बल्कि उनके गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) में गोली मार दें। बिना गुप्तांग के विद्रोही महिलाएं किसी काम की नहीं रहेंगी।
सत्ता में आने के बाद से दुतेर्ते ने ड्रग्स लेने वाले और बेचने वाले लोगों को निशाने पर लिया हुआ है। इसी बीच वह कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं।
डुटर्टे ने कोर्ट से कहा था: मुझे जेल मत भेजना मौत की सजा दे देना
शनिवार को डुटर्टे ने इंटरनेशनल कोर्ट से कहा कि फिलीपींस को ड्रग से मुक्त करने के कैम्पेन के लिए मुझे जेल नही मौत की सजा देना।
कोर्ट फिलीपींस में ड्रग वार के दौरान पुलिस के द्वारा मारे गए करीब 4 हजार नागरिकों की हत्या के मामले पर सुनवाई कर रही थी। रोड्रिगो पर आरोप हैं कि उन्होंने पुलिस को ड्रग के कारोबार से जुड़े लोगों को गोली मारने का आदेश दिया था।







