दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल को प्राथमिकता देने को किम जोंग-उन ने ‘प्रभावशाली’ बताया
नई दिल्ली, 15 फरवरी। दक्षिण कोरिया में आयोजित विंटर ओलंपिक्स का दौरा कर लौटे उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद वहां के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने कहा है कि ‘सुलह और वार्ता के लिए अच्छा माहौल’ बनाना ज़रूरी है। दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल को प्राथमिकता देने को किम जोंग-उन ने ‘प्रभावशाली’ बताया और पूरे दौरे पर ‘संतुष्टि’ ज़ाहिर की।







