Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सुष्मिता मुखर्जी के नाटक ‘नारीबाई’ का मंचन 28 को  

    By February 15, 2018Updated:February 15, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536

    ‘करमचंद’ में पंकज कपूर के साथ किटी का किरदार निभाकर शोहरत बटोरने वाली अदाकारा सुष्मिता मुखर्जी पिछले तीन दशकों से एक्टिंग की दुनिया में है

    इंदौर, 15 फरवरी। अभिनव रंगमंडल द्वारा 28 फ़रवरी को स्थानीय आनंद मोहन सभागृह में जानी-मानी फिल्म और टीवी अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी के नाटक ‘नारीबाई’ का मंचन किया जा रहा है। राष्ट्रीय नाट्य समारोह के तहत इस नाटक का मंचन इंदौर के साथ उज्जैन में भी किया जाएगा। बुंदेलखंड की एक बेड़नी (वेश्या) और एक ब्लॉग लेखक के साथ एक महिला सूत्रधार से जुड़े इस नाटक की लेखक, निर्देशक भी सुष्मिता मुखर्जी ही हैं। सुष्मिता ने बताया कि नाटक में एक औरत की व्यथा कथा को दर्शाया गया है।

    Image result for सुष्मिता मुखर्जीनाटक ‘नारीबाई’ एक सोलो एक्ट ही और सच्ची कहानी पर आधारित है। इस नाटक में अंग्रेजी और ब्रजभाषा का मेल दिखाया गया है। इसमें सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी स्कूली दोस्त सुनयना की जिंदगी को दर्शाया है जो बहुत पढ़ी लिखी और अमीर है। उसका पति उसे वेश्या ‘नारीबाई’ पर नॉवेल लिखने को कहता है। सुनयना अपनी अमीरी छोड़कर उसके कच्चे घर में जाकर रहने लगती है। उसे वहां काफी गंदा माहौल दिखाई देता है। वहां रहने वाले लोगाें और बातचीत के तरीके को भी वो करीब से देखती हैं। ये सब सुनयना अपनी कहानी में लिखती हैं। इसके साथ ही ‘नारीबाई’ की जिंदगी की परतें खुलनी शुरू होती हैं। इसके बाद एक औरत और बाजार के बीच का रिश्ता और इंसान से सामान बन जाने की कहानी जन्म लेती है। इस नाटक की प्रस्तुति मुंबई की नाट्य संस्था ‘नाटक कंपनी’ ने की है।

    ‘करमचंद’ में पंकज कपूर के साथ किटी का किरदार निभाकर शोहरत बटोरने वाली अदाकारा सुष्मिता मुखर्जी पिछले तीन दशकों से एक्टिंग की दुनिया में है।

    टीवी सीरियल ‘करमचंद’ में पंकज कपूर के साथ किटी का किरदार निभाकर शोहरत बटोरने वाली अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी को लोग आज भी ‘किटी’ के नाम से ही पहचानते हैं। किटी यानी सुष्मिता मुखर्जी का अपना एक दर्शक वर्ग है। दर्शकों ने सुष्मिता को निगेटिव व पॉजीटिव हर तरह के किरदारों में हमेशा पसंद किया गया है। अब वे फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ स्टेज पर भी अपनी प्रस्तुति देने के लिए समय निकलने लगी हैं। इंदौर और उज्जैन में वे पहली बार अपनी संस्था ‘नाटक कंपनी’ के साथ आ रही हैं।

    #सुष्मिता मुखर्जी

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading