Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    भारी मात्रा में पकड़ी गयी अवैध शराब, 2 तस्कर भी गिरफ्तार

    By February 25, 2018Updated:February 25, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 787

    हिमाचल, पंजाब प्रान्त और उत्तर प्रदेश में भी फैला हुआ था कारोबार

    लखनऊ, 25 फरवरी। एसटीएफ, उप्र ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को मैनपुरी से गिरफ्तार किया है एसटीएफ ने उनके पास के भारी मात्रा में 597 अदद पेटी नेनो प्रिमियम विस्की अंग्रेजी शराब (मूल्य लगभग 20 लाख रूपये) तक बरामद करने की सफलता प्राप्त करने का दावा किया है।

    बताया जाता है कि विगत काफी दिनों से एसटीएफ उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हिमाचल एवं पंजाब प्रान्त से उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु प्रतिबन्धित शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, उप्र द्वारा एसटीएफ उत्तर प्रदेश की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक, व श्याम कान्त, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा द्वारा निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृृत्व में टीम गठित कर जनपद आगरा एवं उसके आसपास के जनपदों में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई ।

    एसटीएफ के अनुसार आज रविवार को प्रातः विश्वसनीय सूत्र के माध्यम ज्ञात हुआ कि अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के कुछ सदस्य आगामी होली के त्यौहार के अवसर पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लेकर ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक के पास करहल रोड पर आयेंगे । इस सूचना को विश्वशनीय मानते हुए एसटीएफ ने ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक पर पहुॅचकर अपनी उपस्थिति छिपाते हुए घेराबन्दी की गयी। थोड़ी देर बाद मुखबिर से प्राप्त सूचनानुसार 01 ट्रक व उसके पीछे 02 स्कार्पियों, 01 आईटेन कार ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक के पास करहल रोड जनपद मैनुपरी की तरफ से आते हुए दिखायी दिये। 04 वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया तो 04 वाहनों के चालकों ने वाहनों की रफ्तार तेज कर भागने लगे, जिनका पीछा करके 04 वाहनों को ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक के पास करहल रोड पर रोककर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसमें सवार उपरोक्त 02 अभियुक्तों को 25-02-18 को प्रातः लगभग 5.15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे उपरोक्त बरामदगी हुई । 03 अभियुक्त रत्नेश, पंकज, अनिल भागने में सफल रहे।

    पूछताछ पर गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों ने बताया कि वह इस नेनो प्रिमियम विस्की अंग्रेजी शराब को पंजाब प्रदेश राज्य से लेकर आये थे। हम इस शराब की डिलेवरी को ग्राम दौलतपुर एवं आस-पास के गांवों जनपद मैनुपरी में देते। हम सभी अपना एक गिरोह बनाकर इस कार्य को काफी समय से कर रहे है। यह अंगे्रजी शराब उत्तर प्रदेश में विक्रय हेतु प्रतिबन्धित है तथा इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि होती है। पूछताछ से यह भी ज्ञात हुआ कि इस अवैध शराब के मूल्य मे पंजाब राज्य एवं उत्तर प्रदेश में काफी अन्तर है। इसी कारण उत्तर प्रदेश में इसकी तस्करी होती है। इन अभियुक्तों के विरूद्व गैंगस्टर की विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

    यह अभियुक्त हुए गिरफ्तार:

    1- सुरेन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह यादव निवासी-गोलाबाजार थाना-कोतवालीनगर जनपद मैनपुरी ।
    2- राजेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी-सीड फार्म कस्बा अवौर थाना-अवौर जनपद फिरोजपुर पंजाब ।

    यह हुआ बरामद:

    1. 597 अदद पेटी नेनो प्रिमियम विस्की अंगे्रजी शराब (कुल मूल्य लगभग 20 लाख रूपये)
    2. 01 अदद ट्रक 12 टायरा नं0-आरजे-02 जीए 4935
    3. 01 अदद हुण्डई आईटेन कार नं0- यूपी 84 च्-9211
    4. 01 अदद स्कार्पियों नं0-यूपी 84 च्-7200
    5. 01 अदद स्कार्पियों नं0-यूपी 84 च्-6591
    6. 01 अदद देशी 315 बोर रायफल नाजायज
    7. 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
    8. 03 अदद मोबाइल
    9. रू0 1390/- नगद

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading