हिमाचल, पंजाब प्रान्त और उत्तर प्रदेश में भी फैला हुआ था कारोबार
लखनऊ, 25 फरवरी। एसटीएफ, उप्र ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को मैनपुरी से गिरफ्तार किया है एसटीएफ ने उनके पास के भारी मात्रा में 597 अदद पेटी नेनो प्रिमियम विस्की अंग्रेजी शराब (मूल्य लगभग 20 लाख रूपये) तक बरामद करने की सफलता प्राप्त करने का दावा किया है।
बताया जाता है कि विगत काफी दिनों से एसटीएफ उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हिमाचल एवं पंजाब प्रान्त से उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु प्रतिबन्धित शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, उप्र द्वारा एसटीएफ उत्तर प्रदेश की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक, व श्याम कान्त, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा द्वारा निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृृत्व में टीम गठित कर जनपद आगरा एवं उसके आसपास के जनपदों में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई ।
एसटीएफ के अनुसार आज रविवार को प्रातः विश्वसनीय सूत्र के माध्यम ज्ञात हुआ कि अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के कुछ सदस्य आगामी होली के त्यौहार के अवसर पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लेकर ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक के पास करहल रोड पर आयेंगे । इस सूचना को विश्वशनीय मानते हुए एसटीएफ ने ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक पर पहुॅचकर अपनी उपस्थिति छिपाते हुए घेराबन्दी की गयी। थोड़ी देर बाद मुखबिर से प्राप्त सूचनानुसार 01 ट्रक व उसके पीछे 02 स्कार्पियों, 01 आईटेन कार ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक के पास करहल रोड जनपद मैनुपरी की तरफ से आते हुए दिखायी दिये। 04 वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया तो 04 वाहनों के चालकों ने वाहनों की रफ्तार तेज कर भागने लगे, जिनका पीछा करके 04 वाहनों को ग्राम दौलतपुर जाने वाली सडक के पास करहल रोड पर रोककर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसमें सवार उपरोक्त 02 अभियुक्तों को 25-02-18 को प्रातः लगभग 5.15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे उपरोक्त बरामदगी हुई । 03 अभियुक्त रत्नेश, पंकज, अनिल भागने में सफल रहे।
पूछताछ पर गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों ने बताया कि वह इस नेनो प्रिमियम विस्की अंग्रेजी शराब को पंजाब प्रदेश राज्य से लेकर आये थे। हम इस शराब की डिलेवरी को ग्राम दौलतपुर एवं आस-पास के गांवों जनपद मैनुपरी में देते। हम सभी अपना एक गिरोह बनाकर इस कार्य को काफी समय से कर रहे है। यह अंगे्रजी शराब उत्तर प्रदेश में विक्रय हेतु प्रतिबन्धित है तथा इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि होती है। पूछताछ से यह भी ज्ञात हुआ कि इस अवैध शराब के मूल्य मे पंजाब राज्य एवं उत्तर प्रदेश में काफी अन्तर है। इसी कारण उत्तर प्रदेश में इसकी तस्करी होती है। इन अभियुक्तों के विरूद्व गैंगस्टर की विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।






