Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    श्रीदेवी प्रकरण में दुबई में केस बंद, भारत पहुंचा शव

    ShagunBy ShagunFebruary 27, 2018Updated:February 27, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 709

     पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार

    दुबई/मुंबई, 27 फरवरी। प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को दुर्घटनावश हुई करार देते हुए मामले की जांच बंद कर दी गई है। श्रीदेवी की मौत के मामले की जांच पूरी हो गई है। दुबई से उनका शव विशेष विमान से लाया देर रात मुंबई लाया गया। यहां उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक और बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद थे।

    दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर कार्यालय ने मंगलवार को फॉरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुई। दुबई में सभी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। दुबई सार्वजनिक अभियोजन कार्यालय ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु की परिस्थितियों की व्यापक जांच पूरा होने के बाद ही उनके परिवार को पार्थिव शरीर सौंपने की मंजूरी दी है।
    उल्लेखनीय है कि भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार 54 वर्षीय श्रीदेवी का निधन शनिवार देर रात जुमेराह अमीरात टॉवर्स में अपने होटल के कमरे में निधन हो गया था।

    अंतिम संस्कार आज

    श्रीदेवी का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 3:30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज शव दाह गृह में किया जाएगा। इस बात की जानकारी परिवार से जुड़े सूत्रों ने दी है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में रखा जाएगा।

    अमर सिंह के बाद स्वामी ने उठाए सवाल

    अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर अब वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सवाल उठाए हैं। स्वामी ने सवाल किया कि श्रीदेवी ने कभी हार्ड ड्रिंक नहीं लिया तो फिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में शराब के अंश कैसे मिले। स्वामी ने कहा कि डॉक्टर अचानक मीडिया के सामने आते हैं और बताते हैं कि उनकी मौत हार्ट फेलियर (कार्डियक अरेस्ट) से हुई। फिर पोस्टमॉर्टम में वजह कुछ और बताई जाती है। इस मामले में हमें इंतजार करना चाहिए, मीडिया में आ रही बातें स्पष्ट नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल करते हुए पूछा कि सीसीटीवी कैमरों का क्या हुआ? इससे पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा था कि श्रीदेवी शराब नहीं पीती थीं। उनके मुताबिक श्रीदेवी कभी-कभार वाइन का सेवन किया करती थीं। लेकिन, वह हार्ड ड्रिंक नहीं लेती थीं।

    मप्र विधानसभा ने नहीं दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

    मप्र विधानसभा में मंगलवार को दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा सचिवालय की ओर से पहले जारी की गई कार्यसूची में 11 दिवंगतों के नाम थे। विधानसभा ने देर रात संशोधित कार्यसूची जारी की, जिसमें 9 दिवंगतों के नाम हैं। कार्यसूची में पूर्व स्पीकर श्रीनिवास तिवारी, सुरेश सेठ, पूरन सिंह बेडिय़ा, तातूलाल अहिरवार, केशर बाई डामर, रघुनाथ झा, बोल्ला-बुल्ली रमैया, शशि कपूर, श्रीदेवी कपूर, भरत नारायण श्रीवास्तव एवं जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीदों को श्रंद्धाजलि देना तय था। लेकिन, बाद में शशि कपूर एवं श्रीदेवी के नाम हटा दिए गए। विधानसभा सूत्रों का कहना है कि श्रीदेवी की मौत के कारण अभी तय नहीं हुए हैं, जिसकी वजह से फिल्म जगत से जुड़े दिवंगतों के नाम हटाए गए हैं। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह ने कहा कि श्रीदेवी सांप्रदायिकता का विरोध करती थीं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के दबाव में सरकार ने श्रीदेवी का नाम हटाया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading