Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    पब्लिक रिलेशन की मदद से प्रतिष्ठा का निर्माण-एक अनूठी पहचान

    By March 13, 2018 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो साभार: गूगल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577

    अतुल मलिकराम

    प्रतिष्ठा का निर्माण विशिष्ट लक्ष्य की दिशा में निरंतर कड़ी मेहनत का परिणाम होता हैं। अगर हम कंपनियों और उनके उत्पाद के बारे में बात करे, तो कंपनी की ओर ग्राहक का विश्वास हासिल करना मुश्किल काम होता हैं। कई सालों से कंपनियां अपनी प्रतिष्ठा बनाने और अपनी कंपनी या उत्पाद के नाम को ब्रांड में परिवर्तित करने के लिए विज्ञापन और मार्केटिंग के पारंपरिक तरीके का पालन करती आ रही हैं।

    वर्तमान परिदृश्य में जब थोक में उत्पादों का निर्माण हो रहा है, तो आपकी कंपनी के उत्पादों का नाम ढूंढना कठिन होता जा रहा हैं, और उससे ज्यादा कठिन है आपके नाम को बाज़ार में एक प्रतिष्ठित नाम बनाना। आजकल कंपनियां पारंपरिक मार्केटिंग के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया में अपने उत्पाद का विज्ञापन कर रही हैं, क्योंकि आजकल सबसे भीड़ वाली जगह सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया हो चुकी हैं, लेकिन केवल आप ही नहीं हैं जो अपनी पहचान बनाने के लिए बेताब है; यहाँ बहुत से लोग हैं जो वर्तमान स्थिति से निपटने और शीर्ष पर पहुचने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

    बाजार में प्रवेश करना, बने रहना और आगे बढ़ना यही मार्ग का सब अनुसरण करते है और इस राह में चलने के लिये खास रणनीतियोँ की जरुरत होती हैं। बाजार विशेषज्ञ भी प्रतिष्ठा को बनाने के महत्व को जानते है और जो कंपनी कई वर्षों की मेहनत से अर्जित करती हैं, जो कंपनी द्वारा किए गए पब्लिक रिलेशन के उपयोग से ही संभव है। अतुल मलिकराम एक पब्लिक रिलेशन के विशेषज्ञ उन्होंने कहा की ‘अब पब्लिक रिलेशन का स्वरुप बदला है और यह विज्ञापन और मार्केटिंग तक ही सीमित नहीं है लेकिन वास्तव में इससे परे है। यह ग्राहक के साथ रिश्तों को विकसित करने और उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त करने का तरीका है और इसके लिए रणनीतियों और प्रदर्शन की आवश्यकता होती हैं’।

    नए ब्रांड को लाने में पब्लिक रिलेशन की बड़ी भूमिका होती हैं, पब्लिक रिलेशन का इस्तेमाल नए ब्रांडों को पेश करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ज्यादातर ब्रांड अपना ध्यान और बाजार की इक्विटी पाने में असफल हो जाते हैं क्योंकि उत्पादों को बाजार में पब्लिक रिलेशन के बजाय सामान्य विज्ञापन पद्धति के साथ पेश किया जाता हैं। नए ब्रांडों को लागू करने के लिए ज्यादातर कंपनियों के द्वारा विज्ञापन का उपयोग किया जाता हैं, जबकि एक ब्रांड बनाए रखने के लिए एक भारी विज्ञापन बजट की आवश्यकता होती हैं। पीआर नए ब्रांडों के लिए सकारात्मक धारणा बनाने में दीर्घकालिक भूमिका निभाता है। हम एक संचार जागरूक समाज में रह रहे हैं जहां लोगों को विभिन्न उत्पाद के बारे में प्रति घंटा और दैनिक आधार पर कई व्यावसायिक जानकारियां मिलती हैं।

    पब्लिक रिलेशन के माध्यम से, ऐसा पर्यावरण बनाया जाता है जिससे ब्रांड सक्रियण, ब्रांड प्रदर्शनी, ब्रांड शिक्षा और सबसे महत्वपूर्ण ब्रांड के बाद बिक्री सेवाए दी जा सके। पीआर का काम राय को बनाना, और ब्रांड के बारे में दृष्टिकोण बदलना होता हैं। पीआर रणनीतिक रूप से कंपनी को अपने वादे, विश्वसनीयता और स्थिरता को बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करती है।

    अतुल मलिकराम कहते है कि ‘पब्लिक रिलेशन से कंपनी, ब्रांड और ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं और डीलरों के बीच मजबूत और रचनात्मक रिश्ता बनता है। एक-दूसरे पर भरोसा करने से ही ब्रांड सही दिशा में आगे बढता हैं ‘।

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading