
ये लखनऊ के बड़े इमामबाड़े की तस्वीरें हैं जो इस विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत की बदहाली की झलक दे रही हैं। तमाम जगह प्लास्टर उखड़ गया है, लखौड़ी ईंटें दीवारों से झांक रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में इन्वेस्टर समिट की थी और नये लखनऊ के गोमतीनगर इलाके की जगमगाहट के इतने चर्चे हुए कि लखनऊ से बाहर के लोग भी देख-सुन कर भौंचक्के रह गये। योगी जी को चाहिए कि लखनऊ के शानदार इतिहास से जुड़ी इस इमारत के रखरखाव की तरफ भी ध्यान दें। माना कि वो खुलेआम खुद को हिंदू कहने और ईद न मनाने पर गर्व होने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन उन्हें यह खयाल रखना चाहिए कि सूबे का मुख्यमंत्री हुए उन्हें एक साल पूरा होने वाला है और उन पर प्रदेश का भविष्य बनाने, वर्तमान को संवारने के साथ-साथ अतीत के संरक्षण की भी ज़िम्मेदारी है।
अमिताभ श्रीवास्तव








