Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    ShagunBy ShagunJuly 24, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 46

    महाकविभूषण फाउंडेशन ने घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना का नाम बदलने की मोदी से की मांग

    घाटमपुर : राष्ट्रवादी उद्घोष के महाकवि भूषण की जन्मभूमि टिकवांपुर अपने ही देश में अनाथ है। तहसील क्षेत्र के सजेती थानांतर्गत बसा यह गांव कभी देश के पाठ्यक्रमों का हिस्सा हुआ करता था। उत्तर प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तक इस नाम की गूंज थी। महाराष्ट्र की धरती पर तो महाकवि भूषण को देवतुल्य माना जाता था। जिस कलम ने औरंगजेब के खिलाफ शिवाजी और छत्रसाल की तलवार को धार दी, उसी कलम की स्याही से सनी मिट्टी आज कूड़े और उपेक्षा में दबी पड़ी है।

    महाकविभूषण फाउंडेशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्र ‘विपिन’ ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के लंबे शासन में टिकवांपुर को जानबूझकर नक्शे से मिटाने की कोशिश हुई। नतीजा है कि बुंदेलखंड से सटा होने के बाद भी यह गांव विकास की हर किरण से वंचित है। यहां विकास नहीं हुआ, विनाश का इंतजार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। गांव से अस्पताल इतनी दूर है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले सांसें थम जाती हैं। हर साल प्रसव के दौरान कितनी माताएं काल का ग्रास बन जाती हैं, इसका हिसाब किसी के पास नहीं है। इसी पीड़ा को देखते हुए मैंने अपना नवनिर्मित विशाल पैतृक आवास राज्य सरकार को दान कर दिया है।

    श्री मिश्र ने कहा कि महाकवि भूषण की स्मृति में इस भवन को अविलंब शैया-युक्त प्रसूति केंद्र और अस्पताल में बदला जाए। अगर सरकार में संवेदना बची है तो इस दान को कब्रगाह बनने से पहले जीवनदायिनी बना दे। यह अस्पताल सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं होगा, यह भूषण की स्मृति का सबसे बड़ा स्मारक होगा।

    उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कानपुर ने पहल कर महाकवि की जन्मस्थली को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर वहां आंगनबाड़ी और पुस्तकालय स्थापित करवाया। यह एक छोटा कदम है। लेकिन, महाकवि की बगिया आज भी गांव की कूड़ेदानी बनी हुई है। लोग उसी पवित्र भूमि पर गंदगी और गोबर फेंकते हैं जहां कभी राष्ट्रभक्ति के बीज बोए गए थे। यह बगिया नहीं, हमारे राष्ट्रीय चरित्र पर लगा धब्बा है।

    उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर यहां सिर्फ धोखा हुआ है। हमीरपुर रोड से गांव को जोड़ने वाला एक किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। लोगों ने उस पर मकान बना लिए हैं। परिणाम है कि कोई बड़ा वाहन गांव तक नहीं पहुंच सकता। कभी आग लग जाए, दमकल भी शायद मातम मनाने ही पहुंच पाएगी। सरकार कब जागेगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद?

    ‘अमृत सरोवर योजना’ के तहत बने तालाब अमृत नहीं, जहर उगल रहे हैं। वे अतिक्रमण और गंदगी से पटे हैं। कई तालाबों में तो आज तक पानी की एक बूंद नहीं गिरी। श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना खड़ी है, लेकिन टिकवांपुर के युवाओं के हाथ में सिर्फ बेरोजगारी है। मांग साफ है – इस परियोजना का नाम बदलकर “महाकवि भूषण तापीय विद्युत परियोजना” किया जाए और गांव के लोगों को इसमें रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

    उन्होंने कहा कि टिकवांपुर भीख नहीं मांग रहा। वह अपना सम्मान मांग रहा है। सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ ने आदर्श ग्राम योजना के तहत स्मृति द्वार और स्मृति स्थल बनवाकर एक शुरुआत की है, जिसके लिए गांव उनका आभारी है। लेकिन द्वार बनाने से भाग्य नहीं बदलते। अब जरूरत है उस भवन के जीर्णोद्धार और ऑडिटोरियम निर्माण की ताकि महाकवि का विचार जिंदा रहे।

    क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरोज कुरील से उन्होंने अपेक्षा की है कि वे तालाबों के अतिक्रमण, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को “शिवा बावनी” की एक पंक्ति भी याद है, तो वह इस गांव को कब्र से निकालकर इतिहास में उसका सही स्थान दे वरना आने वाली नस्लें पूछेंगी कि औरंगजेब को ललकारने वाले महाकवि की धरती को तुमने कूड़ेदान क्यों बना दिया?

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading