महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने जनशिकायतों का लिया संज्ञान
लखनऊ, 15 मार्च। लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने जनशिकायतों का संज्ञान लेकर श्रीनगर, केशव नगर में बन रहे अर्धनिर्मित नाले का औचक निरीक्षण किया, जिसमें पाई गई खामियों पर उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारी को फ़ोन कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिए ।
महापौर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आस पास के लोगों ने शिकायत की, कि ठेकेदार सही से काम नही करते और समय पर काम भी पूरा नही कर रहे है जिससे राहगीरों और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और पानी की निकासी भी बाधित है, जिसपर महापौर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को फ़ोन कर सही तरीके से कार्य कराने और लेट-लतीफी पर जांच कर 3 दिन में रिपोर्ट आवास स्थित कैम्प कार्यलय में प्रेषित करने के निर्देश दिए ।
नवरात्रों में सफाई व्यवस्था/ मार्ग-प्रकाश के लिए महापौर ने दिए उचित निर्देश
महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने रामनवमी और नवरात्रि पर दिए गए पूर्व के आदेशों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को व्यावथाओं को सुधारने और जनता की सहूलियत के लिए उचित निर्देश जारी किए गए । महापौर ने बताया कि क्षेत्रांतर्गत आने वाले समस्त प्रमुख मठ-मंदिरों एवं शोभायात्रा वाले मार्गों का निरीक्षण कर सफाई, कूड़ा उठान, मार्ग-प्रकाश एवं जलकल विभाग को निम्नलिखित कार्यवाही करने के पुनः निर्देश जारी किए गए है।
- लखनऊ नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों/अधिशासी अभियंताओं को नगर में समस्त माँ दुर्गा मंदिरो के आस-पास एवं उसके पहुँच मार्गों की समुचित सफाई/चूने के छिड़काव एवं कूड़े के समय से उठाने के निर्देश जारी किए गए, साथ ही साथ रामनवमी के पावन अवसर पर जुलूस मार्गो पर समुचित सफाई, चुने का छिड़काव का निर्देश भी जारी किया गया।
- पशुचिकित्सा अधिकारी को मंदिर स्थलों एवं जुलूस मार्गो पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है ।
- समस्त अधिशासी अभियंताओं- मार्ग प्रकाश विभाग को नवरात्रि एवं रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्गो एवं मंदिरो पर मार्ग – प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किये गये।
- महाप्रबंधक जलकल विभाग को जुलूस मार्गो एवं दुर्गा मंदिरो के आस पास पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाने, एवं आवश्यक्तानुसार पेयजल टैंकरों को लगाने के निर्देश जारी किए गए है ।
- महापौर ने आगे बताया कि शुक्रवार से वह खुद शहर के विभिन्न मंदिरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरिक्षण करेंगी, और खामी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।







