मुंबई, 17 मार्च। श्रीदेवी के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने के बाद से उनकी बेटियां अकेली रह गई हैं। मां की कमी उन्हें अपनी लाइफ में हमेशा खलती रहेगी। श्री की दोनों बेटियां अपने पुराने रुटीन में वापस लौट रही हैं। जहां जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग पर वापस लौट गईं हैं।
वहीं, बेटी खुशी कपूर ने भी अपने करियर को लेकर नई राह चुन ली है। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी मां और बहन की तरह फिल्मों में नहीं बल्कि मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खुशी को इंटरनेशनल मॉडलिंग में काफी इंट्रस्ट है।







