Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    टोरेन्ट के खिलाफ जांच रिर्पोट सरकार संज्ञान में ले, मामला बहुत गम्भीर है: उपभोक्ता परिषद

    By March 20, 2018Updated:March 20, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 552
    • टोरेन्ट पावर के अध्ययन के आधार पर 5 शहरों के निजीकरण पर उपभोक्ता परिषद ने पावर कार्पोरेशन को दिखाया आइना कहा सीएजी की रिर्पोट व नियामक आयोग में उपभोक्ता उत्पीड़न पर टोरेन्ट के खिलाफ जांच रिर्पोट सरकार पढ़ ले तो उसे स्वतः पता चल जायेगा कि कितना गम्भीर है मामला।
    • टोरेन्ट पावर पर सीएजी की रिर्पोट स्वतः कर रही है बयां बिड में अनियमितता के चलते 31 मार्च 2012 तक हुआ है 421 करोड़ का घाटा जो अगले 18 वर्षो में बढ़कर हो जायेगा 4601 करोड़।
    • टेरी की रिर्पोट पर यदि इतना है भरोसा तो पावर कार्पोरेशन जो 100 करोड़ से ज्यादा के रख छोड़े हैं कन्सल्टेन्ट उनकी रिर्पोट देख लें तो स्वतः उड़ जायेंगे होश।
    लखनऊ, 20 मार्च। उप्र सरकार की कैबिनेट द्वारा लखनऊ सहित गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ व मुरादाबाद का निजी करण करने को जो फैसला लिया गया है और उसमें यह प्रचारित किया जा रहा है कि टोरेन्ट पावर आगरा की फ्रेन्चाइजी के परिणामें पर ‘‘दि इनर्जी रिसर्च इन्स्टीट्यूट‘‘ (टेरी) दिल्ली से एक अध्ययन कराया गया है। जिसमें 5 वर्षों में आगरा शहर के विद्युत वितरण को सुदृढ करने हेतु लगभग रू0 827 करोड़ का निवेश दिखाया गया है और अगले 3 वर्षों में लगभग रू0 220 करोड़ का व्यय अनुमानित है, भी दर्शाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि आगरा में उपभोक्ताओं की कुल संख्या जो 2.87 लाख थी वह 4.25 लाख पहुंच गयी है। पावर कार्पोरेशन यह प्रचारित कर क्या कहना चाहता है। क्या वह टोरेन्ट पावर का अनुबन्ध देश का सबसे अधिक उपभोक्ताओं के हित में है? जबकि सच्चाई कुछ और है।
    Image result for टोरेन्ट पावर
    उपभोक्ता परिषद ने कहा कि टेरी जिसको विश्व की ख्याति प्राप्त संस्था कहा जा रहा है, ऐसी जो भी कन्सल्टेन्ट रूपी संस्थायें हैं। उन्हें समय-समय पर करोड़ों रू. का अध्ययन करने का जिम्मा मिलता है और वह मनचाही रिर्पोट दे देते हैं। आज उप्र के पावर कार्पोरेशन में 100 करोड़ से ज्यादा कन्सल्टेन्ट उदय, पावर फार आल, दीनदयाल उपाध्याय योजना, सौभाग्या व अन्य योजनाओं के लिये रखे गये हैं। वह किस प्रकार रिर्पोट तैयार करते है किसी से छिपा नहीं है।
    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि शायद उप्र पावर कार्पोरेशन यह भूल गया है कि विगत वर्ष में टोरेन्ट पावर आगरा में उपभोक्ताओं की शिकायत पर उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा जांच करायी गयी थी, जिसमें टोरेन्ट पावर उपभोक्ता उत्पीड़न के लिये दोषी पाया गया था और उसके खिलाफ नियामक आयोग द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे, जो आज तक विचाराधीन है। और सबसे बड़ा खुलासा तो वर्ष 2012 में सीएजी आडिट की रिर्पोट जो विधानसभा के पटल पर रखी गयी थी, उसमें इस बात का उल्लेख किया गया था कि टोरेन्ट पावर बिड प्रक्रिया में अनियमितता के चलते 31 मार्च 2012 तक 421 करोड़ का घाटा हो चुका है, जो अगले 18 वर्षो में वह घाटा लगभग 4601 करोड़ तक पहुंच जायेगा।
    क्या सीएजी की रिर्पोट उप्र सरकार व पावर कार्पोरेशन के पास नहीं है? सब कुछ जानते हुए भी अन्जान बनना प्रदेश के उपभोक्ताओं के साथ बड़ा धोखा है। पावर कार्पोरेशन उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी की बात कर रहा है, यह कोई नई बात नहीं है। पूरे प्रदेश में जब टोरेन्ट पावर का अनुबन्ध हुआ था तब लगभग 1 करोड़ उपभोक्ता हुआ करते थे। आज 2 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता हो गये हैं। यह पैमाना कोई नया नहीं है।

    पुरानी पत्रावली निकलवाकर देखा जा सकता है कि मामला कितना गम्भीर:

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि विगत दिनों कुछ वर्षों के लिये नियामक आयोग द्वारा टोरेन्ट पावर के रोल आउट प्लान के तहत लगभग 420 करोड़ की अनुमति दी गयी। आज भी आयोग से पुरानी पत्रावली जो दबी हुई है, उसे निकलवाकर देखा जा सकता है कि पूरा मामला कितना गम्भीर है?

    Keep Reading

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    June 10, 2026
    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    June 10, 2026
    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    June 10, 2026
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading