नई दिल्ली, 21 मार्च। समाचार एजेंसी राइटर्स के हवाले से खबर आ रही है कि दुनिया के आखिरी बचे सफेद नर गैंडे 45 वर्ष के सुडान की मौत हो गयी है। इस गैंडे की मौत 19 मार्च को केन्या में हो गयी। बताया गया है कि इस गैंडे की देखभाल केन्या में वन्यजीवों की रक्षा करने वाली एक संस्था कर रही थी। इस गैंडे के पैर में संक्रमण हो गया था, जिसके कारण काफी समय से उसका इलाज किया जा रहा था। खबरों के अनुसार सूडान को उसकी प्रजाती की अन्य दो मादा गैंडे के साथ रखा गया था। सुडान’ की प्रजाति को बचाने और इसके पैर के इलाज के लिए राशि जमा हो सके, इसके लिए उसकी प्रोफाइल डेटिंग ऐप पर भी बनाई गयी थी, जिससे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए नौ मिलियन डॉलर का फंड जुटाया जा सके।
शिकार की वजह से ख़त्म हुए सफेद गैंडे
एक समय अफ्रीका के सहारा उपक्षेत्र में हजारों सफेद गैंडे थे, लेकिन लगातार शिकार की वजह से उत्तरी सफेद गैंडों की संख्या में तेजी से घटती गयी। बताया जाता है कि शिकारी इन गैडों के सींग 50,000 डॉलर प्रति किलो से ज्यादा के दाम पर बेचते हैं। इसी वजह के चलते लगातार शिकार होता रहा और इनकी संख्या में भारी कमी आयी। 1970 में इनकी संख्या 20,000 से भी अधिक थी। 1990 तक सिर्फ 400 गैंडे बचे होने की खबर थी।







