बात गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड की हो जो फिर लोग एक कदम आगे निकल कर मेहनत करते हैं और उसे हासिल भी करते हैं। इसमें कई लोग अजीबो-गरीब रिकाॅर्ड बनाते हैं जिनको तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसा ही एक अनोखा रिमाॅर्ड केरल में एक शख्स से भी बनाया है। यह शख्स अभीश पी.डोमिनिक हैं जिन्होंने अपने 1 हाथ से 1 मिनट में दुनिया में सबसे सबसे ज्यादा नारियल फोड़ने का रेकाॅर्ड बनाया है।
बिना रूके 1 मिनट में 122 नारियल फोड़े
अभीश पी. डोमिनिक ने बिना रूके 1 मिनट में 122 नारियल फोड़ने का कारनामा कर दिखाया है। उनके इस रिकाॅर्ड का विडियों गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड ने भी अपलोड किया है। यह वीडियो जारी होने के बाद से अब लाखों बार देखा जा चुका है। हालांकि अभीष ने यह कारनामा इसी साल फरवरी में किया था लेकिन गिनीज बुक रिकाॅर्ड ने इसका वीडियो 20 दिसंबर को जारी किया है।
2011 में 118 नारियल फोड़ चुके हैं
गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड के अनुसार इससे पहले भी डोमिनिक साल 2011 में 118 नारियल फोड़ चुके हैं। उन्होंने अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ा है। डोमिनिक का कहना है कि वो एक गांव से आते हैं और गिनीज रिकाॅर्ड बनाना हर किसी के लिए एक सपना होता है, लेकिन इसे बनाने में सफल रहे।







