नई दिल्ली, 29 मार्च। खबर है कि फरार चल रहे किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या 62 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। यह तीसरी शादी वो अपनी गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से करने वाले हैं। गौरतलब है कि पिंकी विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइन की पूर्व एयर होस्टेस रही हैं। साथ ही पिंकी और विजय माल्या पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं. उन्हें कई इवेन्ट्स में भी कई बार साथ देखा जा चुका है।
ज्ञात हो कि विजय माल्या पर भारत के बैंकों के साथ नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। इस मामले में माल्या भारत से फरार है। विजय माल्या को बिट्रेन से भारत प्रत्यर्पित कराकर लाने के लिए मामले की अंतिम सुनवाई वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट में इसी महीने पूरी हुई है, फिलहाल माल्या दो अप्रैल तक जमानत पर हैं।
आखिर कौन है माल्या की पिंकी!
बताया जाता है कि पिंकी ने विजय माल्या के बुरे वक्त में भी साथ बहुत साथ दिया था। विजय माल्या की पिंकी से मुलाकात साल 2011 में हुई थी। हालांकि यह कंपनी 2012 में बंद हो गई। लेकिन पूर्व एयर होस्टेस रहीं पिंकी और माल्या पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं और हफ्ते भर पहले इन्होंने अपनी तीसरी एनिवर्सरी भी मनाई है। साल 2016 में इनका रिलेशन उस वक्त लोगों के सामने आया था, जब दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। पिंकी और माल्या की उम्र में काफी अंतर है। बावजूद इसके जोड़ी लंबी वक्क्त से साथ है।
पिंकी विजय के साथ उनके हर मुश्किल दौर में उनका सहारा बनीं। बताया जाता है बैंक स्कैंडल के दौरान भी पिंकी ने माल्या का साथ नहीं छोड़ा। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक पिंकी फिलहाल माल्या के साथ उनके हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रह रही हैं। जो लंदन से कुछ ही घंटे की दूरी पर है। उल्लेखनीय है की पिंकी ने माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइन के के एड में भी नजर आ चुकी हैं। वे किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट करवा चुकी हैं।







