नई दिल्ली, 29 मार्च। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे एक साल के प्रतिबंध के बाद अब आईपीएल में इन दोनो खिलाड़ियों की जगह जिन खिलाड़ियों का अवसर मिल सकता है वे हैं।
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन (2271) बनाने वाले बल्लेबाज हैं गप्टिल। आईपीएल की नीलामी में गप्टिल को किसी टीम ने नहीं चुना। अब वह वॉर्नर के स्थान पर सनराइजर्स का हिस्सा हो सकते हैं।
ल्यूक रोंकी (न्यूजीलैंड)
पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने शानदार बल्लेबजाजी की। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे।
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)
अमला भी इस बार नीलामी में किसी भी फ्रैंचाइजी को प्रभावित नहीं कर पाए। बीते साल आईपीएल में उन्होंने दो शतक लगाए थे।
शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया)
बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आईपीएल के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में शामिल है। उन्होंने पहले सत्र में औरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज) हासिल की। वह हैदराबाद के लिए शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
जो रूट (इंग्लैंड)
जो रूट राजस्थान रॉयल्स में स्टीव स्मिथ की जगह ले सकते हैं। आईपीएल नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।







