- स्कूली बच्चों ने नृत्य नाटिका, कलश सज्जा, पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
- श्रद्धालुओ के लिए लगाया गया फ्री यूनानी मेडिकल कैंप
लखनऊ, 31 मार्च। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नमोस्तुते माँ गोमती के तत्वाधान आयोजित आदि माँ गोमती महाआरती से शनिवार को मनकामेश्वर उपवन घाट की दिव्यता अपने चरम पर थी। 31 मार्च को 101 कन्याओं के साथ मिलकर व मनकामेश्वर मठ-मंदिर की प्रमुख महंत देव्या गिरि ने आदि माँ गोमती महाआरती की हनुमन जन्मोत्सव होने के कारण इस बार गोमती आरती का आयोजन येलो फ्लावर थीम पर बेस किया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की अस्सिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट शशी बाला सिंह अतिथि के रूप मे उपस्थित थी। चैत्र पूर्णिमा पर आयोजित इस गोमती आरती के मौके पर घाटों को चैत्र ऋतु के पुष्पों व हज़ारों दियो से सुशोभित किया गया था। आदि माँ गोमती महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
11 वेदिया पर की गई आदि माँ गोमती हनुमान जन्मोत्सव महाआरती
नमोस्तुते माँ गोमती एवं मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत दिव्यगिरी जी महाराज ने मुख्य मंच से माँ गोमती की महा आरती की। पंडित डॉ श्यामलेश तिवारी व पंडित शिव राम अवस्थी के आचार्यत्व में सभी वेदियों पर एक ही वेश भूषा में सभी पंडितों ने मंत्रों उच्चार के साथ माँ गोमती की आरती और पूजा अर्चना की। महाआरती में जगदीश गुप्त “अग्रहरि”, अमित गुप्ता, यश अग्रवाल, अंकुर पांडेय, मोहित कश्यप, राजकुमार, मुकेश गुप्ता, विजय मिश्रा, अमन शुक्ला, कार्तिक तोमर, चरित्र,दीपू ठाकुर, कमल जायसवाल, नीरज निषात, विक्की कश्यप, दिनेश शर्मा, शुभतिवारी, सोनू शर्मा, तरुण, रामप्रिये झा, आदित्य मिश्र, मुकेश, गजेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता ,कृष्णा सिंह की अहम भूमिका रही।
संस्कृत कार्यक्रम मंच पर बच्चों ने दिखाए जौहर
लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से आये हुए बच्चों ने आरती थाली, दीप, नृत्य नाटिका एवं कलश प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज डालीगंज के आर्यन श्रीवास्तव, नई वर्ल्ड इण्टर कॉलेज की नमिता चौरसिया, ब्राइट लैंड अन्तर कॉलेज की प्रीति वर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज की रोमा कश्यप व सर्वोदय इंटर कॉलेज की वैष्णवी चौरसिया ने अद्भुत शिव पार्वती महादेव गंगा अवतरण लीला प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। बाद में बच्चों द्वारा कला प्रदर्शन को लेकर मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्री महंत दिव्यगिरी जी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चैत्र ऋतू रंगोली ने उत्पन किया मनोरम दृस्य
मनकामेश्वर उपवन घाट पर वेदियों के सामने व पूरे परिसर में उपमा पांडेय के निर्देशन में रूपा, प्राची, कोमल, राखी समेत अन्य लड़कियों नेहनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पीले फूलों, एवं दीपों से सुन्दर रंगोली सजाई। आरती देखने आए श्रद्धालुओ मे इन रंगोलियों के सामने सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
विवेकानन्द पाण्डेय के भजनों से मंत्र मुग्द हुए श्रद्धालु
विवेकानंद पांडेय भजन के साथ आरम्भ हुई गोमती आरती संध्या, उनके साथियों के संयोजन में घाट पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। गुरु मेरी पूजा, नमोस्तुते माँ गोमती,जय गणपति गण नायक… शंकर स्तुति व अन्य भजन सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए । इनके साथ संगत मे ज्योति प्रकाश शुक्ल, तबले पर मुकेश शुक्ला, पैड पर सोनू शर्मा ने साथ दिया।
श्रद्धालुओ के लिए लगाया गया फ्री यूनानी मेडिकल कैंप
लखनऊ के विक्टोरिया गंज स्थित फेमिना यूनानी रिसर्च सेंटर ने फ्री मेडिकल कैंप नमोस्तुते माँ गोमती महाआरती स्थल पर आयोजित किया। डॉ सलमान खालिद एवं बदर सईद के नेतृत्व मे आयोजित इस कैम्प मे प्राचीन यूनानी काप्पिंग विधि से समस्त श्रद्धालुओ को फ्री दवाएं वितरित की गई।







