Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    नितीश आएंगे और लालू का दिल बहलायेंगे, लेकिन महागठबंधन पर खतरा बरकरार

    By July 2, 2017Updated:July 2, 2017 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551

    राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के बीच मतभेदों की खबरें अब आए दिन आ रही हैं.  अब कहा जा रहा है कि 27 अगस्त को पटना में होने वाली लालू प्रसाद यादव की ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ रैली में जेडीयू ने शामिल न होने का फैसला किया है. लेकिन, जेडीयू के सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह रैली आरजेडी की रैली है और इस रैली में अन्य दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इस रैली में नीतीश कुमार को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार इस रैली में शामिल होंगे.

     

    कुछ दिन पहले भी नीतीश कुमार ने खुद ही साफ कर दिया था कि वह इस रैली में शामिल होंगे. वहीं, पार्टी के सूत्रों ने साफ कर दिया है कि इस रैली में बतौर पार्टी जेडीयू की कोई भूमिका नहीं है. यह रैली आरजेडी की है. कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि महागठबंधन के सहयोगियों के बीच बढ़ती खाई का यह एक और उदाहरण है.

    बता दें कि जेडीयू ने राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के मुकाबले एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करने का फैसला किया है. इसके साथ ही शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी पर संसद के मिडनाइट सेशन में शामिल होने के लिए अपने प्रतिनिधियों को भेजा था, जबकि कांग्रेस और आरजेडी ने इसका बॉयकॉट किया था. इन दोनों ही वाक्यों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों दलों में गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही है. कई रिपोर्टों में इशारा किया जाने लगा कि दोनों में साझा सरकार पर भी दिक्कत आने वाली है. गांधी मैदान में होने वाली इस रैली के लिए लालू ने कांग्रेस पार्टी के अलावा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, बहुजन समाजवादी पार्टी की नेत्री मायावती और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया है. अखिलेश यादव, मायावती और ममता बनर्जी ने लालू के आमंत्रण को स्वीकार किया है और वह इस रैली में शामिल होंगे. पिछले दिनों जिस तरीके से बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार वालों के खिलाफ बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले उजागर किया है उसी के विरोध में लालू ने 27 अगस्त को गैर-बीजेपीई दलों को एक मंच पर लाकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने का ऐलान किया है. 

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading