Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    कानून व्यवस्था का झूठा वादा करके सत्ता में आई भाजपा: राजेंद्र चौधरी

    By July 2, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 679

    समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कानून व्यवस्था का झूठा वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार के तीन महीनों में हत्या,लूट,अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। सरकार का काम बस बयानबाजी करके दुस्कांडो पर पर्दा डालना रह गया है। तमाम घटनाओं के दोषी खुले आम घूम रहे है। महिलाएं और बच्चियां आतंकित और भयभीत है। स्वयं पुलिस कर्मियों का भी मनोबल गिरा हुआ है।

    अभी पिछले दिनो ही राजधानी लखनऊ में टेम्पो सवार एक लड़की से दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई। कल शहर के ही एक गर्ल्स छात्रावास में एक महिला तेजाब फेंके जाने से झुलस गई। इससे पूर्व दो बार उस पर तेजाब फेंका जा चुका है। मुख्यमंत्री जी उसको अस्पताल में देखने गए थे इस सबके बावजूद उस पीड़ित महिला की सुरक्षा नहीं हो सकी। वाराणसी में एक फ्रांसीसी महिला के साथ दुराचार हुआ।

    सच तो यह है कि पूरे प्रदेश में आए दिन नृषंस हत्याएं,लूट और दुश्कर्म की बाढ आ गई। पुलिस प्रशासन अपराधो के नियंत्रण में विफल साबित हो रहा है। अपराधी पुलिस बल पर हमलावर हो रहे है। बिजनौर में श्री बहजोर मलिक पुलिस इंस्पेक्टर की सरेआम गुण्डो ने निर्मम हत्या कर दी। कई थानो पर सत्तारूढ दल के लोग हमले कर चुके है। भाजपा सरकार के बहरे कानों को महिलाओं और बच्चियों की चीखें सुनाई नही दे रही है। गुंडो के डर से कई महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया है और छात्राओं ने स्कूल-कालेज जाना बन्द कर दिया है।

    श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में यूपी 100 नं0 डायल पुलिस सेवा और 1090 वूमेन पावर लाइन के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के सुनिष्चित प्रबंध किए थे। भाजपा सरकार के आते ही प्रशासनतंत्र शिथिल हो गया है। पूरे राज्य में दहशत का माहौल है।

    विडंबना है कि भाजपा के मुख्यमंत्री जी बयान तो बहुत सख्त देते हैं किन्तु अमल में कही भी वह सख्ती नही दिखाई देती है। समाज में तनाव है। सद्भाव से भाजपा को परहेज है। लोग निराष हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि जैसे इस सरकार का इकबाल ही कायम नही हो सका है। बिना कानून भाजपा का राज चल रहा है। यह कैसी सरकार है जिसके पैर 100 दिन में ही उखड़ गए।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading