- अम्बेडकर नगर में 401 दलित शिक्षकों के वेतन को कम किये जाने व प्रतापगढ़ में सैकड़ों दलित शिक्षकों का वेतन फ्रीज किये जाने के मुद्दे पर संघर्ष समिति संयोजकों ने बेसिक शिक्षामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल से की मुलाकात और सौंपा ज्ञापन
- संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने निदेशक, बेसिक शिक्षा से भी की मुलाकात और सौंपा ज्ञापन निदेशक का आश्वासन करायेंगे पूरे मामले की जाॅच
- आरक्षण बचाओ महासम्मेलन 09 जुलाई 2017 को अम्बेडकर नगर में
बेसिक शिक्षा विभाग अम्बेडकर नगर में लगभग 401 दलित शिक्षकों का मूल वेतन कम करके उसके आधार पर सप्तम वेतनमान दिये जानेे व प्रतापगढ़ में लगभग 200 दलित शिक्षकों का गलत तरीके से वेतन फ्रीज किये जाने के विरोध में आरक्षण बचाव संघर्ष समिति, उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में अन्य संयोजकों आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार ने आज सचिवालय में बेसिक शिक्षामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल व बेसिक शिक्षा निदेशालय मंे निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात की और अलग-अलग ज्ञापन सौंपा।
माननीय बेसिक शिक्षामंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल को संघर्ष समिति ने अवगत कि अम्बेडकर नगर में जिन 401 दलित शिक्षकों की पदोन्नति आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(2) बैकलाग के तहत की गयी थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकर नगर द्वारा मनमाने तरीके से उन सभी का वेतन कम कर दिया गया जो बहुत गम्भीर मामला है, इसी प्रकार जनपद-प्रतापगढ़ में भी 200 दलित शिक्षकों का गलत तरीके से वेतन फ्रीज कर दिया गया जिससे पूरे प्रदेश में लगभग 02 लाख दलित शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है।

माननीय मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि पूरे मामले पर अविलम्ब रिपोर्ट तलब की जा रही है जिसके सम्बन्ध में अभी निर्देश जारी किये जा रहे हैं। किसी भी दलित अध्यापक के साथ अन्याय नहीं होने पायेगा।
वहीं दूसरी ओर संघर्ष समिति पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान निदेशक, बेसिक शिक्षा द्वारा भी कहा गया कि पूरे मामले की जाॅच कराकर दलित शिक्षकों को न्याय दिये जाने का भरोसा दिया गया।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने पुनः अपनी माॅग दोहराते हुए कहा कि यदि दलित शिक्षकों के साथ न्याय न हुआ तो आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जायेगा पदोन्नति बिल पास कराने व शिक्षकों के उत्पीड़न के खिलाफ 09 जुलाई, 2017 को विशाल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें आगे आन्दोलन की घोषणा होगी।







