Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    सिद्धारमैया का कांग्रेस की पहली लिस्ट में दबदबा

    ShagunBy ShagunApril 18, 2018 इलेक्शन 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536

    बेंगलुरु, 18 अप्रैल। कर्नाटक विधानसभा के लिए मई में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। उसने एक साथ 219 उम्मीदवारों का एलान किया है। इसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी, तो उनके बेटे यतींद्र को वरुणा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

    पांच सीटों को लेकर कांग्रेस ने फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। इस लिस्ट पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का दबदबा साफ-साफ दिख रहा है। उनके सभी समर्थकों के नाम इसमें शामिल हैं। वह एक सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिद्धारमैया दो सीटों पर खड़े होंगे। उन्हें कुछ लोगों ने आगाह किया था कि बीजेपी और जेडीएस के बीच डील के चलते चामुंडेश्वरी में उनकी हार का खतरा है। लेकिन राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को नेगेटिव पब्लिसिटी से बचने के लिए सिर्फ एक सीट से चुनाव लड़ने को कहा। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख परमेश्वरा भी एक सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने एक परिवार, एक टिकट के फॉर्मूले को भी नहीं अपनाया है।

    पार्टी ने मुख्यमंत्री और उनके बेटे, गृह मंत्री और उनकी बेटी और कानून मंत्री और उनके बेटे को टिकट दिए हैं। पांच क्षेत्रों में, जहां कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, उसमें शांथिनगर भी शामिल है। यह एनए हरिस की सीट है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को यहां जीत का पूरा भरोसा है, क्योंकि यहां भारी संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं। विवादित कारोबारी अशोक खेनी को भी टिकट दे दिया गया है।

    वह नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज (एनआईसीई) के मालिक हैं, जिसने बेंगलुरु के चारों ओर एक रिंग रोड बनाई है। पिछले साल खुद सिद्धारमैया ने खेनी की कंपनी के खिलाफ जांच के लिए संयुक्त विधायक दल की कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने खेनी के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की सिफारिश की थी। उस वक्त कांग्रेस के कुछ नेताओं ने खेनी को जेल भेजने की मांग की थी। कांग्रेस ने लिगांयत समुदाय के 40 लोगों को टिकट दिया है। उसने 15 महिलाओं को भी टिकट दिया है।

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    1 Comment

    1. cheap flights on February 1, 2021 1:19 pm

      Wonderful article! We are linking to this particularly
      great post on our website. Keep up the good writing.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading