लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू (एचवन एनवन ) ने दो और नये रोगियों ने गिरफ्त में ले लिया है, इनमें गणेशगंज निवासी महिला रंजना तिवारी (63) मिडलैंड हास्पिटल में भर्ती है, जबकि दूसरा बलिया है जो कि इंदिरा नगर स्थित अपने रिस्तेदार के यहां आया था, और बुखार की वजह से हालत गंभीर हो गई, ट्रामा में भर्ती करा दिया गया, मंगलवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। सीएमओ टीम द्वारा दोनो ही मरीजों और उनके संपर्क में रहने वालों को टैमी फ्लू दवा समेत बचाव के संबन्ध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
सीएमओ डॉ.जे एस बाजपेई ने बताया कि 63 खुर्शेदबाग, गणेशगंज निवासी रंजना तिवारी गत 20 जून को अपने पति पंकज तिवारी के पास गोरखपुर गई थी,वहीं पर बुखार हुआ, मामूली दवा लेने से स्थिति नार्मल हो गई। मगर, 29 जून को लखनऊ में दुबारा बुखार आ गया जो कि ठीक न होने की दशा में मिडलैंड हास्पिटल में भर्ती कराया गया। रंजन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, बदन दर्ज हो रहा था। मिडलैंड में इलाज के साथ ही एचवन एनवन की जांच के लिए सैंपल पीजीआइ भेज दिया, उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। हलांकि मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इसके बावजूद मरीज व परिवारीजनो के साथ ही ड्राइवर आदि जो लोग संपर्क में रहे हो, सभी को बचाव के लिए दवा उपलब्ध करा दी गई है। इसी तरह बलिया निवासी 26 वर्षीय सत्य प्रकाश को बुखार व जुकाम की दवा दी गई, आराम न मिलने पर 29 को केजीएमयू दिखाया गया, अगले दिन से पेट व गले में दर्द, खांसी की समस्या आदि लक्षण दिखने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। ट्रामा में भर्ती रहने के दौरान संबन्धित दवा टैमी फ्लू , मरीज व उनके परिवारीजनों को उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ ने अभिवावकों से कहा कि बरसात हो रही है, मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढेÞगा, इसलिए बच्चों को पूरी आस्तीन के कपडे पहनाकर ही स्कूल भेजें। क्योंकि मच्छर जनित रोगो से बचा जा सके।
Keep Reading
Add A Comment







