लखनऊ, 29 अप्रैल। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यर्थियो को पुरष्कृत करने की परंपरा है। लेकिन विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज के समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर व समाजशास्त्री डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी मानते है कि बच्चे अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण माता पिता, दादी, दादा के सम्मानित होने से ज्यादा प्रसन्न और प्रोत्साहित होते है।
यह विचार उन्होंने आद्या ब्रह्मदेव सेवा संस्थान द्वारा तारक नाथ तिवारी शिक्षा संकल्प के बच्चों के अभिभावकों के सम्मान समारोह में व्यक्त किये। यहां पढ़ाई , खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों की माता को साड़ी और पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जीवन में पहली बार मिले ऐसे सम्मान से ये सभी भाव विभोर थे।







