लखनऊ, 08 मई। बजरंग बली की आज लखनऊ में दिन भर धूम रही। सपा ने जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया जो दिन भर चला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं एसआरएस यादव सदस्य विधान परिषद ने विशेष रूप से लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर बड़ा मंगल के अवसर पर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण की शुरूआत की। इसमें बूँदी और सब्जी पूड़ी, छोले आदि का वितरण देर शाम तक होता रहा। यह आयोजन श्री गजेन्द्र सिंह एवं दीपेन्द्र सिंह दीपू के द्वारा किया गया।
Add A Comment







