Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Indian tourism spots

    पर्यटकों का विशेष आकर्षण- वाह ताज!

    By May 10, 2018Updated:May 10, 2018 Indian tourism spots No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 715

    न्यू लवर्स व न्यू कमर्स की पहली पसंद है ताजमहल

    उत्तर प्रदेश में बहने वाली यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा शहर मुखतः अपने ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। जिसमे सबसे प्रमुख आगरा का ताज महल है। आगरा में सन् 1506 में सिकंदर लोधी ने मुगल साम्राज्य की स्थापना किया था। मुगलों के शासन काल के दौरान एक अत्यंत सुंदर स्मारक स्थापित किया गया था जिसे देखने के लिए दुनियां के विभिन स्थानों से लोग पर्यटक के रूप में आगरा के ताज को देखने के लिए आते रहते हैं।

    आगरा की हस्तशिल्प द्वारा निर्मित वस्तुएं देश ही नही बल्कि विदेशो तक मे बहुत प्रसिद्ध है। इस इमारत के संगमरमर पत्थरों पर सुंदर आकृतियाँ उकेरी गई हैं। गहने, तोहफे जैसे बहुमूल्य वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए कुछ विशेष प्रकार के बक्से भी बनाए जाते हैं। यहाँ के जरदोजी से बनाए गए कपड़े पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है इसीलिए यह नार्थ इंडिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थानों में से एक है यहाँ पर आने वाले पर्यटकों के मध्य यह स्थान बहुत ही लोकप्रिय हैं। यहां के किनारी बाजार, राजा-की-मंडी में विभिन्न प्रकार की आकर्षक और मनोहारी वस्तुएं देखने को मिल जायेगी।

    यहाँ की बनी मिठाइयों में पेठे एवं गजक बहुत प्रसिद्ध हैं एवं यहां की बनी तिल एवं गुड़ से तैयार की गई मिठाइयाँ भी बहुत स्वादिष्ट होती हैं।

    यदि वास्तव में देखा जाये तो आगरा दिल्ली से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह उत्तर प्रदेश की एकलौता ऐसा शहर है जो ताज महल के कारण भारत मे ही नही वल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से पर्यटक विशेषतः ताज-महल देखने के लिए यहां पर आते रहते हैं।

    वाह ताज! आप सचमुच प्रेम के प्रतीक हो !

    यूपी के आगरा का ताजमहल भारत मे ही नही वल्कि पूरी दुनिया की सबसे सुंदर इमारतों में प्रसिद्द है। इस सुन्दर एवं अच्श्चर्य चकित कर देने वाली प्यार की इमारत को पूरी दुनिया का एकमात्र अजूबा माना गया है। सफेद संगमरमर से बने इस इमारत को बनाने में 20 हजार मजदूरों एवं 32 कारीगरों नें मिलकर 22 वर्षों तक के अधिक समय में इसे तैयार किया। यह इमारत मुगल के शाहशाह शाहजहां ने इसे अपनी बेगम की याद में बनवाया था।

    Image result for taj mahal

    आगरा फोर्ट:

    यह इमारत मुगल साम्राज्य का एक शाही किला है। वर्त्तमान समय में इसे आगरे का किला भी कहा जाता है। यह ताज-महल से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। ईंटों द्वारा निर्मित इस किले की सुंदरता बस निहारते ही बनती है।

    इटिमाद-उद-दौलह की कब्र:

    इस जगह पर मुगल शासन कालीन बादशाहों की कब्रें हैं। यहां पर कई मुगल शासकों के मकबरे बने है। इन कब्रों को ताज महल में प्रयोग की गई सफेद संगमरमर से मोतीबाग में बनाया गया है इसलिए इसे छोटा ताज-महल कहा जाता हैं।

    पंच महल:

    यह महल पांच मंजिलों की एक खूबसूरत इमारत है जिसे राजा अकबर ने अपनी प्रसन्ता के लिए बनवाया था। इस महल को वे अपने आराम एवं मनोरजंन के लिए इस्तेमाल किया करते थे। महल की प्रत्येक मजिंल आकार में अपने नीचे वाली मंजिल से छोटी होती चली गई। यह इमारत देखने में बहुत ही सुंदर और यह आगरा के फतेहपुर सिकरी में स्थित है।

    अकबर का मकबरा:

    इस मकबरे को अकबर ने सन 1600 में बनवाना शुरू किया था। लाल इंटों से निर्मित इस मकबरे को बनवाने में बहुत वर्ष लगे। इस मकबरे के चारों तरफ सुंदर फूलों का बगीचा है। इस मकबरे के निर्माण के दौरान जब अकबर की मौत हो गई तो उनके पुत्र जहांगीर ने उनकी शव को इसी मकबरे में दफना दिया। इस मकबरे का ऊपरी भाग सफेद संगमरमर पत्थर का बना है।

    मेहताब बाग:

    मेहताब बाग यमुना नदी के बांयी ओर एवं ताज महल के ठीक विपरीत दिशा में स्थित है। इसे चाँदनी बाग भी कहा जाता हैं। इस बाग का निर्माण मुगल बादशाह ने किया था। पेड़-पौधों के साथ ही साथ तरह-तरह के सुंदर फूलों से ढका प्रकृतिक छठाएं विखेरता यह बगीचा अत्यंत सुंदर है। वर्ष 1995 में वन-विभाग ने इस बाग में 25 फव्वारे के साथ बीच में छोटा-सा तालाब बनवाया था।

    आगरा पहुचने के लिए रेल मार्ग के अतिरिक्त ट्रेन द्वारा भी आगरा पहुंच सकते है इस शहर में सात रेलवे स्टेशने हैं। इन स्टेशनों इसमें टुंडला जंक्शन सम्मलित नहीं है। इन सातों रेलवे स्टेशनों में से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आगरा राजा की मंडी स्टेशन एवं आगरा फोर्ट स्टेशन प्रमुख है। लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें यहां पर रुकती है जिनमें शताब्दी एवं राजधानी जैसे ट्रेनों के अलावा लक्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील’ ट्रेन भी शामिल है। आगरा शहर टुंडला स्टेशन के अलावा सड़क मार्गों से भी पहुंचा जा सकता है

    रेलवे ने आफर किया टूर पैकेज

    अगर आप परिवार के साथ आगरा जाकर ताजमहल देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप महज दो हजार रुपए में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म डिपार्टमेंट (आईआरसीटीसी) आगरा के लिए एक दिन का विशेष टूर पैकेज दे रहा है। इस पैकेज का नाम ‘फुल डे आगरा गाइडेड टूर’ रखा गया है। इस ट्रिप पर पहुंचने के लिए आपको आगरा कैंट तक पहुंचना होगा, क्योंकि इस पैकेज के तहत आपके सफर की शुरुआत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से होगी और अंत भी यहीं होगा। इस पैकेज में ट्रेन टिकट शामिल नहीं होगा। इसके लिए आपको अलग से खर्च करना होगा। आईआरसीटीसी के मुताबिक यह ऑफर पांच मई से लेकर चार जनवरी 2019 तक है। यह पैकेज शुक्रवार के अलावा हर रोज उपलब्ध होगा। इस सफर पर आपको अपने साथ अपनी पहचान के लिए वोटर आईडी या कोई दूसरा पहचान पत्र ले जाना होगा।

    Keep Reading

    An Untouched Mystery of the 'Land of Gods' (Devbhumi): Ancient Temples in Almora Where Both Faith and Science Bow in Reverence!

    देवभूमि का अनछुआ रहस्य: अल्मोड़ा के वो प्राचीन मंदिर, जहाँ आस्था के साथ विज्ञान भी नतमस्तक है!

    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    November 17, 2026
    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    November 17, 2026
    Book Review: 'Kandhon Ki Pathshala' is an enduring tale of life navigating through light and shadow, and a story of self-respect.

    पुस्तक समीक्षा: धूप-छांव से जूझती ज़िंदगी और स्वाभिमान की अमर दास्तान है ‘कंधों की पाठशाला’

    November 17, 2026
    An Untouched Mystery of the 'Land of Gods' (Devbhumi): Ancient Temples in Almora Where Both Faith and Science Bow in Reverence!

    देवभूमि का अनछुआ रहस्य: अल्मोड़ा के वो प्राचीन मंदिर, जहाँ आस्था के साथ विज्ञान भी नतमस्तक है!

    November 17, 2026

    GTDC समिट APJ ने वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने में डिस्ट्रीब्यूशन की अहम भूमिका को रेखांकित किया

    November 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading