नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए इलाहाबाद का सफर और आसान हो गया है। दरअसल, दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से इलाहाबाद के बीच चलने वाली ‘हमसफर एक्सप्रेस’ का सफर शुरू होगा। मोदी सरकार का दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए इसे बड़ा तोहफा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शाम साढ़े छह बजे इलाहाबाद जंक्शन पर कानकोर हाल में एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। गाड़ी प्लेटफार्म एक से दिल्ली के लिए रवाना होगी। स्टापेज केवल कानपुर सेंट्रल पर है।
हमसफर एक्सप्रेस (22437/38) सप्ताह में तीन दिन इलाहाबाद और तीन दिन आनंद विहार से चलेगी। यह ट्रेन उद्घाटन वाले दिन शाम को 6.30 बजे इलाहाबाद जंक्शन से चलेगी। इलाहाबाद जंक्शन से छूटने के बाद रात 9:05 बजे कानपुर सेंट्रल व अगले दिन सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 10 मई से आनंद विहार टर्मिनल से रात में 10:20 बजे रवाना होगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद रेल राज्य मंत्री रेलवे मुख्यालय में कुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
Keep Reading
Add A Comment







